Akshaye khanna New Movie : Dhurandher के बाद अक्षय खन्ना मचाएंगे धमाल, Mahakali में निभाएंगे शुक्राचार्य का किरदार

Summary :

Akshaye khanna New Movie : बॉलीवुड एक्टर Akshaye khanna अब तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार किरदार निभाने के बाद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब फिल्म के बाद अभिनेता अब फिल्म डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की अगली फिल्म ‘महाकाली’ के साथ साउथ डेब्यू कर रहे हैं। अक्षय खन्ना ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में खामोश, इंटेंस और खतरनाक विलेन वाला अपना किरदार निभाकर फिर साबित कर दिया कि उन्हें ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं पड़ती उनकी आंखें और चेहरे का हर भाव पूरा डायलॉग बोल जाता है. दिसंबर 2025…

Akshaye khanna New Movie : बॉलीवुड एक्टर Akshaye khanna अब तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार किरदार निभाने के बाद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब फिल्म के बाद अभिनेता अब फिल्म डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की अगली फिल्म ‘महाकाली’ के साथ साउथ डेब्यू कर रहे हैं। अक्षय खन्ना ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में खामोश, इंटेंस और खतरनाक विलेन वाला अपना किरदार निभाकर फिर साबित कर दिया कि उन्हें ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं पड़ती

उनकी आंखें और चेहरे का हर भाव पूरा डायलॉग बोल जाता है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को याद दिलाया कि अक्षय खन्ना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि वो आगे क्या करने वाले हैं. अगर आप भी यही सोच रहे थे तो चलिए बता देते हैं कि अब अगली बार वह डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाकाली’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म उनके करियर का एकदम नया और चौंकाने वाला चैप्टर खोलने वाली है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना अलग ही लुक में नज़र आएंगे।

Dhurandher में Akshaye khanna ने अपने किरदार से दर्शको का दिल जीता

Akshaye khanna New Movie - Source : Social Media
Akshaye khanna New Movie – Source : Social Media

‘धुरंधर’ में Akshaye khanna जिस तरह शांति और ठंडे दिमाग से खतरनाक किरदार निभाया, उसने दर्शकों और ट्रेड दोनों पर असर डाला है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला कहते हैं, “अक्षय ने दिखा दिया कि दमदार एक्टिंग के लिए चीखना-चिल्लाना जरूरी नहीं. उनकी खामोशी में भी इतना वजन था कि हर सीन भारी हो गया. इस फिल्म के बाद वो फिर चर्चा में हैं और सही मायनों में वापसी कर चुके हैं.”

Shukracharya akshay khanna : शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे अक्षय खन्ना

Akshaye khanna New Movie - Source : Social Media
Akshaye khanna New Movie – Source : Social Media

अक्षय खन्ना तेलगु मूवी में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह निर्देशक प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘महाकाली’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को पूजा कोल्लुरु निर्देशित कर रही हैं और यह हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। ‘महाकाली’ में अक्षय शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं, जो पौराणिक और शक्तिशाली चरित्र होने के कारण फिल्म में मुख्य आकर्षण में से एक माना जा रहा है।

Mahakali Movie Cast : महाकाली में पूरी तरह अलग अवतार

Akshaye khanna New Movie - Source : Social Media
Akshaye khanna New Movie – Source : Social Media

अब तक ज्यादातर रियल और जमीनी किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना पहली बार माइथोलॉजी-सुपरहीरो दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. प्रशांत वर्मा का सिनेमाई यूनिवर्स पहले ही ‘हनुमान’ जैसी फिल्म से अपनी अलग पहचान बना चुका है. इस दुनिया में Akshaye khanna का आना और भी खास हो जाता है.

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया, “प्रशांत को एक ऐसा कलाकार चाहिए था जो बिना चीखे-चिल्लाए पूरा सेट अपने कब्जे में ले ले जिसकी आंखों में रहस्य हो, आवाज में वजन हो और चाल में खतरा महसूस हो. अक्षय उनके लिए पहली पसंद थे.”

Akshaye khanna upcoming movie : Fans के क्या कुछ Reactions दिखे

Akshaye khanna New Movie - Source : Social Media
Akshaye khanna New Movie – Source : Social Media

Akshaye khanna का पोस्टर देख उनके फैन्स क्रेजी हो गए हैं और उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, “छावा और धुरंधर के बाद एक बात साफ़ है इस फिल्म का क्रेज जबरदस्त होने वाला है।” एक यूजर का कमेंट है, “वह आदमी, जिसे रोका नहीं जा सकता।” एक यूजर ने लिखा, “वे महान एक्टर हैं।” कई अन्य यूजर्स ने उनके लुक को रोंगटे खड़े करने वाला बताया है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन 2026 में दर्शक इसे देख सकेंगे।

 

Also Read : Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler : तूफ़ान से पहले की शांति, मिहिर–तुलसी के रिश्ते पर मंडरा रहा नया खतरा

 

Sneha Rai