अली ने किया कपिल शर्मा शो छोड़ने का खुलासा

Summary :

NULL

मुंबई : ‘द कपिल शर्मा शो’ की नानी और टीवी के जाने मने अभिनेता अली असगर ने आखिरकार कपिल शर्मा शो छोड़ कर जाने का खुलासा कर ही दिया। कॉमेडियन अली असगर ने सुनील ग्रोवर वाले इंसिडेंट के बाद रचनात्मक मतभेद के कारण द कपिल शर्मा शो छोड़ा। सुनील के साथ अली और चंदन प्रभाकर ने भी कपिल का शो छोड़ दिया था। इस इंसिडेंट के बाद सुनील ग्रोवर और चंदन ने तो अपनी बात रखी, लेकिन अली ने अब तक चुप्पी बांध रखी थी।

Source

लेकिन अब इतने दिनों बाद अली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात शेयर की है। अली असगर ने कहा, मैं वास्तव में उस शो को बहुत मिस करता हूं। यह दुर्भाज्ञपूर्ण है कि कुछ ऐसी परिस्थितियां आई कि मुझे अलग होने का निर्णय लेना पड़ा। हमने लंबे वक्त तक साथ काम किया, लेकिन एक निश्चित समय के बाद मुझे लगा कि शो छोड़ देना चाहिए, क्योंकि कपिल और उनकी टीम के साथ मेरा रचनात्मक मतभेद था।

Source

अली असगर ने कहा, मेरा किरदार कहीं का नहीं रह गया था और वह बिल्कुल जड़वत होता जा रहा था, मैंने महसूस किया कि इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं थी। मुझे उनसे किसी तरह का दुराव क्यों होगा। हमारे बीच केवल पेशेवर तौर पर रचनात्मक मतभेद थे। मुझे उनसे निजी तौर पर कोई परेशानी नहीं है। मैंने कपिल शर्मा से बहुत कुछ सीखा है। शो के दौरान हमने कई यादगार पल बिताए हैं।

Desk Team