Mahesh Bhatt की ‘सड़क 2’ में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी मचा सकती है धमाल

Summary :

मशहूर फिल्ममेकर Mahesh Bhatt ने अपने 70 वें जन्मदिन के मौके पर बेटी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट को एक खास तोहफा दिया है। महेश भट्ट ने अपने बर्थडे पर नई फिल्म

मशहूर फिल्ममेकर Mahesh Bhatt ने अपने 70 वें जन्मदिन के मौके पर बेटी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट को एक खास तोहफा दिया है। महेश भट्ट ने अपने बर्थडे पर नई फिल्म सड़क 2 की घोषणा की है। इस फिल्म के जरिए वे 20 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करेंगे।

बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट औा आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभाएंगे। आलिया और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। आदित्य इससे पहले सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में दिखाई दे चुके हैं। जबकि इस बैनर के साथ आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म होगी।

https://www.instagram.com/p/Bn7v5fxDaua/?utm_source=ig_embed

फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल होगी सड़क 2 साल

Sadak 2 साल 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल होगी। इस फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट ने अहम किरदार निभाया था। ‘सड़क 2’ में भी संजय और पूजा साथ नजर आएंगे। आलिया भट्ट ने ‘सड़क 2’ का प्रोमो रिलीज करते हुए फिल्म के स्टारकास्ट की जानकारी दी है। साथ ही बताया कि यह फिल्म 25 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।


फिल्म ‘सड़क 2’ के आधिकारिक ऐलान के बाद संजय दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल से महेश भट्ट को शुक्रिया कहा है। संजय ने लिखा कि, ‘मुझे सड़क जैसी यादगार फिल्म देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया भट्ट साहब। मेरी तरफ से आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे गर्व है कि मैं ‘सड़क 2’ आपके और पूजा के साथ शुरू करने वाला हूं। आलिया भट्ट और आदित्य के साथ भी काम करने के लिए मैं बेकरार हूं।’

‘सड़क 2’ में Mahesh Bhatt की दोनों बेटियां पूजा और आलिया भट्ट साथ नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब सौतेली बहनें सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगी। इतना ही नहीं यह पहला मौका होगा जब आलिया अपने पिता और हाफ सिस्टर पूजा भट्ट के साथ किसी फिल्म में काम करेंगी।

इसकी खुशी जाहिर करते हुए आलिया ने लिखा कि Mahesh Bhatt ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया है। महेश भट्ट की ये फिल्म 25 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए न केवल महेश भट्ट बल्कि पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

https://www.instagram.com/p/Bn7mXvQDayl/?utm_source=ig_embed

Desk Team