बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी एस येद्दियुरप्पा ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को उनके बारे में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। श्री येद्दियुरप्पा ने श्री कुमारस्वामी की चेतावनी के जवाब में यह बात कही।
श्री कुमारस्वामी ने आज श्री येदियुरप्पा को चेतावनी देते हुए कहा था कि उन्हें उनके परिवार के खिलाफ आरोप लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। श्री कुमारस्वामी ने चेतावनी दी कि यदि श्री येद्दियुरप्पा ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाये तो वह उन्हें नहीं बख्शेंगे। श्री येद्दियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि श्री कुमारस्वामी और उनके पिता एच डी देवेगौड़ भूमि की अधिसूचना रद्द करने समेत कई घोटालों में शामिल रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘राज्य में उनकी सरकार है इसलिए वे किसी भी एजेंसी से जांच करा ले, मैं जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। वह मुझे बात करना और अपना सम्मान बरकरार रखना नहीं सिखायें।’ श्री येद्दियुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता संबंधित दस्तावेजों के साथ भूमि की अधिसूचना रद्द करने में पिता-पुत्र की भूमिका साबित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



