आलिया भट्ट अपनी
शादी के बाद वापस अपने काम पर लौट आई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों रणवीर सिंह संग अपनी अपकमिंग
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम
कहानी‘ को लेकर सुर्खियों में
हैं। जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय के बाद ये दूसरी बार होगा जब फैंस आलिया और
रणवीर को एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखेगी।
फैंस इस जोड़ी को फिर से पर्दे पर
देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। इसी बीच एक्ट्रेस को प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो देख फैंस के दिमाग हिल गया है। वीडियो में आलिया और करण के कपड़ों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
करण और आलिया के स्पॉटेड वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल
इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में आलिया और करण का अटायर सबसे
ज्यादा सुर्खियों में है। दिल्ली में तपती धूप पड़ रही है, साथ ही तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। ऐसे में
आलिया और करण जौहर स्वेटर पहन स्पॉट हुए हैं, जिसका लॉजिक फैंस को कुछ समझ नहीं आ रहा है।
इनका यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से फैल रहा है। वीडियो को देखने के बाद आलिया-करण
दोनों ही नेटिजन्स के निशाने पर आ गए है। वीडियो पर नेटिजन्स दोनों का मजाक उड़ाते
हुए जमकर कॉमेंट कर रहे है, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’इन्होंने हीट वेव में बूट्स पहन रखे हैं।‘ दूसरे ने लिखा,’कोई इन्हें बताओ की दिल्ली में गर्मी है।‘ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’इनके आउटफिट्स को
देख तो ऐसा लगता है जैसे दिल्ली में गर्मी नहीं बल्कि बर्फ पड़ रही है।‘
बता दें कि वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक स्वेटर, ब्लैक जींस और बूट्स पहनी नजर आ रही हैं। वहीं, करण जौहर को भी लॉन्ग फंकी जैकेट पहने स्पॉट
किया गया है। हालांकि उनके अलावा बाकि लोग सिम्पल कपड़ों में नजर आ रहे है जिसे
देखकर साफ है कि आलिया और करण फिल्म की शूटिंग के लिए ऐसे कपड़े पहने हुए हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम
खान भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इब्राहिम इस फिल्म में बतौर
असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। वहीं आलिया और रणवीर के अलावा, फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10
फरवरी 2023 को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App









