इस बात में जरा भी दौराए नहीं कि प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट में कितनी गहरी दोस्ती है। दोनों आए दिन कहीं ना कहीं साथ में नजर आ ही जाते हैं। यहां तक कि अगस्त में हुई प्रियंका और निक की सगाई में भी आलिया एक बेहद खास मेहमान बनी थीं। इनकी दोस्ती दिन पर दिन और ज्यादा गहरी होती जा रही है। और इतना ही नहीं इसका अच्छा खासा सबूत न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखनेा को मिला है।
जी हां हाल ही में प्रियंका और आलिया न्यूयॉर्क की सड़कों पर खूब मस्ती करते हुए नजर आई है। दोनों की मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुधवार को देर रात सोशल मीडिया पर दिखाई दिए इस वीडियो में ये डीवाज काफी ज्यादा कूल दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BpDle7RACJn/?utm_source=ig_embed
ये रहा वीडियो
वीडियो में प्रियंका और आलिया एक सड़क पर चल रही हैं आपस में बातें करने में इतनी मशगूल हैं जैसे इन्हें किसी की परवाह ही नहीं है। इसके बाद दोनों हसीनाएं एक कार में बैठकर कहीं जा रही हैं। फिर अंत में कार से उतरते हुए भी दोनों के फुटेज इस वीडियो में देखे जा सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/BpDpTZPhQKI/?utm_source=ig_embed
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह अपने ओवरकोट वाली स्टाइल में कुछ ज्यादा ही ग्लेमरस नजर आ रही हैं, वहीं आलिया हमेशा की तरह अपने बेफिक्र अंदाज में बड़ी क्यूट नजर आ रहीं हैं।
https://www.instagram.com/p/BpC_O6TAXcq/?utm_source=ig_embed
वहीं बुधवार की दोपहर ही आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें रणबीर कपूर के साथ शॉपिंग करते वायरल हुई थी। लगता है आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर के पिता ऋषि कपूर की खैरियत जानने के लिए न्यूयॉर्क सिटी पहुंची हैं।
https://www.instagram.com/p/BpBvHZUgBEU/?utm_source=ig_embed
बात दें कि प्रियंका भी इन दिनों अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ जमकर टाइम बिता रहीं हैं पिछले दिनों एक तस्वीर में वह कैंसर से जूझ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ थी तो वहीं उसके पहले वह ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ भी नजर आई थीं। इन दिनों लंदन में प्रियंका फरहान अख्तर के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App





