बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर अपने अलग-अलग लुक की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। खासकर जब बात बिकिनी तस्वीरों की हो तब चर्चा और तेजी से होनी शुरू हो जाती है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की समुद्र किनारे बिकिनी वाली कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं । आलिया की यह तस्वीरें मालदीव वैकेशन की हैं।

आलिया ने शेयर की तस्वीर
दरअसल आलिया भट्ट इन दिनों दोस्तों संग मालदीव में वेकेशन एन्जॉए कर रही हैं। अपनी फिल्म की शूटिंग से थोड़ा फ्री होने के बाद आलिया दोस्तों संग क्लालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर में आलिया मल्टी कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं,जिसमें वो बहुत आकर्षित और हॉट लग रही हैं। आलिया भट्ट ने अपनी इन फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है,नीला समंदर और मछली।
बता दें अभिनेत्री अपनी यूरोप और ग्रीस के बाद अपनी बहन शाहीन और दोस्तों संग अब मालदीव पहुंची हैं। यहां पर अदाकारा खूब मस्ती भी करते हुए नजर आ रही हैं। समुद्र किनारे हॉट डे्रस वाली आलिया की इन फोटोज पर फैंस अपनी खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस दौरान किसी ने लिखा मुझे ठंडी सांस लेने दो तो कोई यह कहता दिखाई दिया फोटो जरूर रणबीर ने खींची होगी। इसी तरह लोग अपने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वहीं इससे पहले आलिया ने कुछ अन्य तस्वीरें साझा की थीं,जिसमें वो अपनी बहन शाहीन और कुछ दोस्तों के साथ दिखाई दे रही थीं। वैसे फिलहाल आलिया की स्विमिंग पूल वाली तस्वीरें नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। तभी तो महज कुछ ही घंटों अभिनेत्री की इन फोटोज को लाखों लोग लाइक्स कर चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म सड़क 2 में दिखाई दी थीं। लेकिन आलिया के हाथ अभी एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स शिड्यूल हैं। आलिया की अगली फिल्म की बात करें तो वह रणबीर कपूर संग फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी।

हालांकि फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं की गई है। इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन,मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म के अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाडी में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिलहाल आलिया फिल्म आरआरआर की शूटिंग निपटाकर हैदराबाद वापस आई हैं। यह एक तेजुगू फिल्म है,जिसमें आलिया डेब्यू करने जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



