इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रोकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए चर्चाओं में चल रही आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए हर शहर-शहर जा जाकर अपनी फिल्म को लोगो से जोड़ने की कोशिश में जुटी हुई हैं। आये दिन उन्हें एक नए शहर में फिल्म का प्रचार करते हुए देखा जाता हैं। फिल्म के मेन लीड्स आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हर एक सफल कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पंहुचा सके।
.jpg)
कभी दोनों दिल वालो की नगरी दिल्ली में नज़र आते हैं तो कभी सोमनाथ मशहूर गुजरात में दिखाई पड़ते हैं दोनों ने मानो जैसे ठान ही लिया हैं कि अपनी फिल्म के लिए जी-जान लगा देंगे लेकिन फिल्म को लोगो तक पंहुचा कर ही छोड़ेंगे। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश पहुंची आलिया भट्ट ने अपने फिल्म प्रमोशन में अपने स्वीटहार्ट हस्बैंड रणबीर कपूर के लिए ऐसी बात कही के उसे सुन हर कोई हैरान रह गया।
रणबीर के लिए किसी से भी लड़ सकती हैं आलिया

हाल ही में उत्तर प्रदेश पहुंची आलिया भट्ट से फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछे गए उसी बीच एक बात उठी जो थी उनके हस्बैंड रणबीर कपूर को लेकर जिसपर आलिया भट्ट कहती हैं कि, ‘वह रणबीर के लिए किसी से भी लड़ सकती हूँ।’ जिसे सुन फैंस की ख़ुशी का तो ठिकाना नहीं था।
इसके बाद प्रोमोशंस के लिए पहुंचे रणवीर सिंह और करण जोहर के साथ भी आलिया को खूब मस्ती मज़ाक करते हुए देखा गया साथ ही रणवीर-आलिया ने अपनी फिल्म के मशहूर गाने ‘झुमका’ पर डांस कर अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया।
इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

‘रोकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस को लम्बे समय से काफी इंतज़ार हो रहा हैं। ये फिल्म करण जोहर के 25 साल के डायरेक्शन एनिवर्सरी पर भी रिलीज़ की जा रही हैं जो जल्द ही 28 जुलाई को होगी। साथ ही इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा और भी कई दिग्गज अभिनेता अपना जादू बिखेरते हुए नज़र आएंगे। जिसमे धर्मेंद्र, शबाना आज़मी, जया बच्चन, प्रीती ज़िंटा, अंजलि आनद जैसे कई कलाकार आपको देखने मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



