‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर का लुक देख फिदा हुईं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने कुछ यूं लुटाया पति पर प्यार

Summary :

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर काफी अग्रेसिव, बड़े बाल और बड़ी ढाड़ी में नजर आ रहे है। इसी के साथ उन्होंने अपने एक हाथ में कुल्हाड़ी पकड़ रखी है।

बॉलीवुड के मोस्ट
क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी
शादी के बाद से ही दोनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच रणबीर कपूर
की मचअवेटेड फिल्म शमशेरा का पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में एक्टर के जबरदस्त
लुक ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है अब दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्द पर देखने
के लिए कई ज्यादा एक्साइडेट हो गए है। 

रणबीर कपूर के इस अग्रेसिव और शानदार लुक को देखने के बाद उनके
फैंस ही नहीं बल्कि उनकी वाइफ आलिया भी एक बार फिर उन पर फिदा हो गई हैं। उन्होंने
एक्टर के लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते
हुए एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी दिया है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस
समय आलिया को पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का
पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर काफी अग्रेसिव
, बड़े बाल और बड़ी ढाड़ी में नजर आ रहे है। इसी के साथ उन्होंने अपने एक हाथ
में कुल्हाड़ी पकड़ रखी है। अपने पति के इस लुक पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट पूरी तरह
से फिदा हो गई है।

यह पोस्टर अभिनेता के फैंस को काफी पसंद आ रहा है वहीं उनकी फीमेल फैंस तो एक
बार फिर उनके इस लुक की दीवानी हो गई है। तो वहीं रणबीर कपूर के हॉट लुक ने उनकी
वाइफ की भी सांसें रोक ली हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा
, “अब यह हॉट मॉर्निंग हो गई…मेरा मतलब है.. गुड मॉर्निंग।”

आलिया का ये पोस्ट इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब
तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस आलिया की पोस्ट पर तरह-तरह रिएक्शन
दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू
फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ वह अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने
पति रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं अगले साल 10 फरवरी को आलिया और
रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होगी।

 

Desk Team