बॉलीवुड की सुपरस्टार और गॉर्जियस एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी एक्टेस अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब छाई रहती हैं। वही बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया हैं जहां आए दिन ट्रेंड बदलते रहता हैं। एक समय था जब एक्ट्रेस ये सोचती थी की शादी और बच्चे के बाद उनका फ़िल्मी करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन आज के दौर में शादी हो या बच्चे दोनों के बाद भी आपका करियर बरकार रहता हैं। वही आलिया भट्ट भी इसी लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं। बल्कि वह तो इस मामले में और भी दो कदम आगे ही दिख रही हैं। तो ऐसा क्या कर रही हैं आलिया भट्ट जानते समझते हैं इस रिपोर्ट में।

आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी टाइम में भी बेहद बिजी हैं। ऐसे समय में जहां सभी आराम करने की सलाह देते हैं, वहां आलिया अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने में लगी हुई हैं। एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी अपने कंधे पर ले ली है। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ जल्द रिलीज होने वाली है। ऐसे अब आलिया एक ऊपर सिर्फ फिल्म की ही जिम्मेदारी नहीं हैं बल्कि अब उनके अंदर जो नन्हा सा जान पनप रहा हैं उसकी जिम्मेदारी भी आलिया को बहखूबी निभानी पड़ रही हैं।

वही आलिया से इन दिनों अक्सर यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर वह इस नाजुक समय में अपना काम कैसे मैनेज कर रही हैं। इस पर अब आलिया का जवाब सामने आया है। ‘डार्लिंग्स’ को लेकर एक प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा, ”अगर आप फिट हो, हेल्दी हो, फाइन हो तो कोई रेस्ट लेने की जरूरत नहीं है। काम करना मुझे सुकून देता है। मेरा पैशेन है। ये मेरे हार्ट, मेरे सोल सब कुछ को जिंदा और ऊर्जावान रखता है। तो मैं तो मतलब 100 साल की उमर तक काम करूंगी.”

वही एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करे तो आलिया की ‘डार्लिंग्स’ पांच अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। वही फिल्म की धमाकेदार ट्रेलर देखने के बाद फैंस को अब बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार है।

वहीं आलिया ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कंप्लीट की है। इसके साथ ही पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं, आलिया हॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं. वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में दिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App



