वो कहते हैं ना इश्क और मुश्क दोनों ही ऐसी चीजें से जिसे चाहा कर भी नहीं छुपा सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि आप भले ही अपने इश्क को छुपाने की लाख कोशिशें क्यों न करे लें,लेकिन वो किसी ना किसी माध्यम से सबके सामने आ ही जाता है। जी हां हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ।

यूं तो आलिया भट्ट और रणबीर के चर्चे काफी लंबे समय से चल रहे हैं और दोनों को बहुत बार एक साथ कई मौकों पर स्पॉट भी किया गया है,मगर इस बीच खास बात यह भी है कि अब तक इन दोनों स्टार्स ने ये कुबूल नहीं किया है कि हां दोनों रिलेनशिप में है।

आलिया और रणबीर दोनों के दूसरे के लिए कितने खास है ये सब कुछ कई मौकों पर दिख चुका है। खासतौर पर आलिया भट्ट की ओर से तो यह कई बार जाहिर हो चुका है कि वो रणबीर से कितना ज्याद प्यार करती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है,जिससे बिल्कुल साफ है कि आलिया के लिए रणबीर कपूर कितने ज्यादा खास हैं।

हुआ कुछ ऐसा…
दरअसल आलिया स्टारबक्स (Coffee Company And Coffeehouse) के एक इवेंट पर पहुंची जहां से बाहर निकलते हुए उनकी एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इस वीडियो में आलिया कैमरामैन को देखकर सिर्फ स्माइल पास कर रही हैं और जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो इसमें आपको ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई देगा,जिससे की आप ये पता लगा सकें कि आलिया के पास ऐसा क्या है जिससे ये जाहिर हो रहा है कि रणबीर कपूर उनके लिए बहुत स्पेशल हैं।
शायद आप वीडियो में इस सीक्रेट को ढूंढ नही पाएं,लेकिन आपको बता दें कि जब आप इस वीडियो को ध्यान से देखेेंगे तब आपको मालूम होगा कि आलिया ने अपने हाथ में फोन लिया हुआ है और फोन का वॉलपेपर यानी स्क्रीन पर आलिया ने अपनी और रणबीर की फोटो लगाई हुई है।

अब आलिया के फोन में ऐसे दोनों की फोटो वॉलपेपर के तौर पर लगे हुए देख एक बार फिर साफ हो गया है कि दोनों के बीच कनेक्शन कुछ खास है।


Download Android App
Download iOS App



