आकांशा रंजन की बर्थडे बैश में जमकर पार्टी करते दिखे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन के बर्थडे बैश में शिरकत की। आकांशा की इस बर्थडे पार्टी में दोनों ने देर रात तक खूब मस्ती की और अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के सबसे मशहूर और  पसंदीदा कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिलहाल अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। वर्क फ्रंट के अलावा दोनों को पार्टीज और इवेंट्स में भी एक साथ स्पॉट किया जाता है। 
हाल ही में दोनों ने आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन के बर्थडे बैश में शिरकत की। आकांशा की इस बर्थडे पार्टी में दोनों ने देर रात तक खूब मस्ती की और अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। 
बेशक इस पार्टी की लाइम लाइट रणबीर और आलिया पर ही फोकस थी और फैंस को इस पार्टी में दोनों की तस्वीरें काफी पसंद आयी है। दोनों को एक साथ बेहद करीब देखकर यही कहा जा सकता है की दोनों एक दुसरे के लिए बने है। 
आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप में होने की खबरें अब ऑफिसियल हो चुकी है पर करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों के परिवार जल्द शादी की योजना भी बना रहे है। हाल ही में रणबीर के पिता ऋषि कपूर के भारत वापसी आने पर आलिया के घर पार्टी भी रखी गयी थी। 
सोशल मीडिया पर वायरल आलिया और रणबीर की तस्वीर में आदित्य सील, गुरफतेह सिंह पीरज़ादा और अनुष्का रंजन भी हैं। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो , ब्रह्मास्त्र के अलावा, आलिया भट्ट आदित्य रॉय कपूर के साथ सड़क 2 और रणवीर सिंह के साथ फिल्म तख्त में काम कर रही है। वहीं   रणबीर फिल्म शमशेरा में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे।

Ujjwal Jain