आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की दूसरी सालगिरह का पोस्ट है बेहद खास, शेयर की रोमांटिक PHOTO

Summary :

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2024 को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट किया है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है और बहुत भी क्यूट अंदाज में अपने पति को दूसरी सालगिरह विश की। लोगों को आलिया-रणबीर की ये पोस्ट बहुत पसंद आ रही है। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने एक रोमांटिक और बहुत ही प्यारी सी एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके पोस्ट ने फैंस का…

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2024 को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट किया है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है और बहुत भी क्यूट अंदाज में अपने पति को दूसरी सालगिरह विश की। लोगों को आलिया-रणबीर की ये पोस्ट बहुत पसंद आ रही है। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने एक रोमांटिक और बहुत ही प्यारी सी एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है।

  • आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2024 को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट किया
  • आलिया ने अपने पति रणबीर संग एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की

आलिया-रणबीर का नया इंस्टाग्राम पोस्ट

बॉलीवुड के मोस्ट ब्यूटीफुल कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का वेडिंग एनिवर्सरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया ने अपने पति रणबीर संग एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जो उनकी शादी के बाद के रिसेप्शन पार्टी में ली गई थी। इस नई अनदेखी तस्वीर में रणबीर और आलिया रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर एनिमेटेड है, जिसमें बुढ़ापे की झलक दिखाई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने एक बार फिर जवानी से बुढ़ापे तक साथ निभाने का वादा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया-रणबीर ने किया खास वादा

बता दें कि जो एनिमेटेड तस्वीर आलिया भट्ट ने शेयर की है, जिसमें एक वृद्ध कपल एक इमारत की छत पर तारों भरी शाम में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह ऑस्कर विजेता पिक्सर फिल्म ‘अप’ की है, जो 2009 में रिलीज हुई थी। आलिया की पोस्ट में फिल्म का गाना मैरिड लाइफ था।’ कैप्शन में आलिया ने लिखा, ‘हैप्पी 2, ये हामके लिए मेरे प्यार… आज और आज से कई साल बाद तक ऐसे ही हमारा प्यार बना रहे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट आखिरी बार हॉलीवुड वेब सीरीज ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ में दिखाई देंगी। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपने पति रणबीर कपूर संग नजर आने वाली हैं। वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।