बॉलीवुड की मिल्टी टैलेंटेड और बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों ही लाइफ को मैनेज करती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल आलिया अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपना सारा वक़्त अपनी बेटी राहा के साथ ही बिताना चाहती हैं। लेकिन आलिया को अपने वर्क कमिटमेंट्स भी पुरे करने होते हैं। ऐसे में इसी बात को समझते हुए दुबई के होटल में जहां आलिया भट्ट इस वक़्त रुकी हुई वहां आलिया के इसी इमोशन को ध्यान में रखते हुए एक प्यारा सा खत आलिया के नाम किया गया हैं।

आलिया इन दिनों बेटी राहा के बिना दुबई में हैं. उनकी बेटी राहा पिता रणबीर कपूर के साथ मुंबई में रह रही हैं। जल्द ही आलिया यूएस में होने वाले मेट गाला में भी शिरकत करेंगी। अब आलिया जिस होटल में रह रही हैं वहां उनका बेहतरीन वेलकम हुआ है और राहा के लिए एक प्यारा सा नोट मिला है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दुबई के एक होटल में हुए ‘शानदार स्वागत’ की एक झलक शेयर की है।


वेलकम नोट की एक छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मो होटल्स यू हैव माई हार्ट! क्या शानदार वेलकम है.” आलिया जिस नोट को इस क्लिप में दिखा रही हैं उसमें नजर आ रहा है, ‘राहा यहां आपके साथ मंदारिन ओरिएंटल जुमेरा दुबई में है क्योंकि हम सोच सकते हैं कि आप उसे कितना याद कर रही होंगी।

होटल ने आलिया को वेलकम नोट के साथ एक सफेद मोनोग्राम बाथरोब गिफ्ट किया जिस पर राहा का नाम गुलाबी रंग से लिखा हुआ है। इस गिफ्ट को पाकर आलिया भट्ट बेहद खुश हैं। वही अपनी ख़ुशी को जाहिर करते हुए आलिया ने अपने हाथो में वो स्पेशल नोट ले रखा हैं।

साथ ही इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है की- ‘तुमने मेरा दिल जीत लिया है। क्या शानदार स्वागत है।’ बता दे की आलिया पहली बार मेट गाला में भाग लेने जा रही हैं। बता दे की साल का बहुप्रतीक्षित फैशन इवेंट अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



