बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कही जाने वाली आलिया भट्ट इस वक़्त किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। आलिया बैक टू बैक हिट फिल्में दे रही हैं। इसी बीच अपने बिजी शेडूल से टाइम निकालकर आलिया आराम फरमाती हुई दिखाई दे रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस जिस तरह से आराम फार्मा रही हैं उसे देखने के बाद तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।

दरअसल हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की हैं। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में ह एक पूल के अंदर रेड मोनोकिनी पहनकर आराम कर रही हैं और इसके बाद वह पूर के अंदर तैरने लगती हैं। आलिया भट्ट ने वीडियो के साथ लिखा है, ‘मेरी छुट्टी के दिन का मेरा शेड्यूल… बस इतना ही। ये मेरा शेड्यूल है।’ वहीं, आलिया भट्ट ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘डीएनडी।’
वही अब आलिया के इस ख़ास अंदाज में उनका आराम फरमाना अब उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। जिसपर अब फैंस जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। जिसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हैं की- हमारा तो पानी का बोतल भरने का काम होता हैं।



वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- हमारा यहां साफ़-सफाई में ही पूरा दिन बर्बाद हो जाता हैं। वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- रणबीर कपूर बहुत ही लकी हैं। वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। आलिया भट्ट ने इस साल अगस्त में फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है। आलिया भट्ट अब डायेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में काम करते दिखाईं देंगी।


Download Android App
Download iOS App



