आलिया भट्ट के फैंस लम्बे समय से उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। जबसे राहा कपूर का जन्म हुआ है तब से अभी तक उसका चेहरा दुनिया के सामने नहीं आया है। दरअसल, इन दिनों एक ट्रेंड चला हुआ है जिसमें सेलिब्रिटीज अपने न्यू बोर्न बेबी का फेस इतने आसानी से रिवील नहीं करते। ऐसे में रणबीर और आलिया भी इसी ट्रेंड को फॉलो करते दिखे।

3 महीने बीत जाने के बाद भी इस कपल ने अपनी बेटे के चेहरे से फैंस को रूबरू नहीं करवाया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रणबीर आलिया के फैंस का ये इंतज़ार खत्म हो गया है। दरअसल, आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ शेयर कर दिया जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इस वक़्त उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है क्योंकि अब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबी की फोटो शेयर की है।

इस फोटो को वायरल होने में ज़रा भी वक़्त नहीं लगा और जैसे ही बेबी की फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली, लोगों ने अंदाज़े लगाने शुरू कर दिए। इस वक्त इस तस्वीर को लेकर हर तरफ खलबली मची हुई है, जिसमें एक बेबी पिंक ड्रेस पहने बैठी दिखाई दे रही है। आलिया भट्ट के जरिए शेयर की गई इस तस्वीर को देख हर कोई चौंक गया और लोगों ने इसे रणबीर-आलिया की बेटी राहा समझ लिया।
किसी ने इस बेबी को छोटी आलिया बताकर उसकी तारीफ की। तो कोई बताता दिखा कि ये बेबी किस पर गई है। हालांकि जब आपको पता चलेगा कि माजरा क्या है तो आपका भी दिल टूट जाएगा और आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके साथ प्रैंक हुआ है। दरअसल, इस वायरल फोटो का सच कुछ और है। पिंक कपड़ो में बैठी नज़र आ रही ये बच्ची राहा नहीं है बल्कि ये तस्वीर आलिया भट्ट ने क्लोदिंग ब्रैंड का प्रमोशन करने के लिए शेयर की है।

दरअसल, आलिया ने हाल ही में बेबीवियर ब्रैंड शुरू किया है। उन्होंने अब उसके ही प्रमोशन के लिए शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिनमे से 1 फोटो वायरल हो गई और लोग गलतफहमी का शिकार हो गए। हालांकि, अब आलिया भट्ट का कमेंट सेक्शन लोगों के मजेदार कमेंट्स से भर गया है।


Download Android App
Download iOS App



