मुंबई के कोरोना वॉरियर्स के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भेजा स्वीट सरप्राइज, डॉक्टर ने कहा-आपका धन्यवाद

Summary :

कोरोनावायरस महामारी के बीच फ्रंट लाइन पर स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं। इन कोरोना वॉरियर्स को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स

कोरोनावायरस महामारी के बीच फ्रंट लाइन पर स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं। इन कोरोना वॉरियर्स को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स शुक्रिया कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना आभार व्यक्त कोरोना वायरस महामारी के बीच स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति किया है। 
कोरोना वॉरियर्स को आलिया ने थैंक्यू नॉट और उपहार भेजे। आलिया के द्वारा जो उपहार भेजे गए उनकी तस्वीर मुंबई के केईएम अस्पताल के डॉ. श्रीपद गंगापुर ने ट्विटर पर शेयर की। डॉक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा, आलिया भट्ट इतने प्यारे गिफ्ट के लिए शुक्रिया। 

बता दें कि उस पैकेट में एक बड़ी चॉकलेट बार, फ्रूट ब्रेड, एपल जूस और कुछ और स्नैक्स भी हैं। इस बॉक्स के ऊपर पेपर पर नोट लिखा, थैंक्यू आप जो कुछ भी कर रहे हैं लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए। आप असली हीरो हैं।
आलिया भट्ट ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। उस तस्वीर में आलिया का नया हेयरकट दिखाई दिया। दरअसल आलिया ने अपने बाल काट लिए और उस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि उनको यह लुक देने में उनके एक करीबी ने मदद की है। इसके बात हर जगह यही बात हो रही है की रणबीर कपूर ही वह करीबी हैं। 

पहले महीने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इस दुख की घड़ी में रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ आलिया भट्ट मौजूद रहीं। ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की कई तस्वीरें साझा करके उन्हें याद किया था। 

View this post on Instagram

❤️❤️❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

View this post on Instagram

love you ❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

Desk Team