बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली आलिया भट्ट, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा और अपना लॉगिंग चैनल ‘आलियाबी’ लांच किया।
.jpg)
इस चैनल पर सबसे पहले आलिया ने एक वीडियो शेयर कर मुंबई के जुहू स्थित पॉश इलाके के अपने नए फ्लैट में जाने की जानकारी दी। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फ्लैट को 2017 में खरीदा था और अब वह यहां अपनी बहन शाहीन के साथ इसमें रहने आ गई हैं।
.jpg)
आलिया ने शुक्रवार को अपना ‘मूविंग डे ब्लॉग’ अपलोड किया और इसके कैप्शन में लिखा, “अरे दोस्तो, इस वीडियो में मुझे अपने घर में देखिए! यहां शिफ्ट होने की पूरी प्रक्रिया शानदार अनुभव रही।”
.jpg)
अपने माता-पिता के घर से बाहर जाने और अपने दम पर सब कुछ करने के अपने अनुभव पर प्रकाश डालते हुए आलिया ने कहा, “अपने घर से बाहर जाना मेरे लिए एक बहुत ही विशेष अनुभव रहा।
.jpg)
आलिया ने आगे कहा , “क्योंकि यह पहली बार था जब मैं अपने घर दूर, मेरे खुद के घर में जा रही थी..शुरू में, मैं अकेले ही वहां रहने जा रही थी, फिर मैंने अपनी बहन को अपने साथ ले जाने का फैसला किया और वह खुश-खुशी राजी हो गई। उसने पार्ट-टाइम मेरे साथ और पार्ट-टाइम मां के साथ रहने का फैसला किया है।”
.jpg)
ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलिया पहले से एक्टिव थीं, इस माह की शुरुआत में उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल लांच किया। उन्होंने कहा था, “तो, मैं आज यहां हूं, क्योंकि मैं अपना यूट्यूब चैनल लांच कर रही हूं..मैं इंस्टाग्राम और ट्विटर की दुनिया से इतर, अब यूट्यूब की दुनिया में आ रही हूं।”
देखिये आलिया भट्ट का वायरल वीडियो:


Download Android App
Download iOS App



