देश के अलग-अलग हिस्सों से लगतार भीड़ द्वारा हत्या किए जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल का मामला झारखंड के गुमला का है। जहां महिला सहित 4 लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से पिट कर बेरहमी से हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक 10-12 अज्ञात बदमाशों ने चारों लोगों को डायन होने के शक में मार डाला ।
गुमला एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया, “प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि पीड़ित जादू टोना में शामिल थे। अंधविश्वासों के कारण अपराध हुआ है। जांच चल रही है। हत्या की इस घटना को रविवार की सुबह 3 बजे अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने से पहले गांव में हत्यारों ने पंचायत लगाई थी। चारों लोगों पर ओझा गुनी और टोना-टोटका का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने माना कि चारों लोगों की हत्या सुनियोजित घटना है। यहां पहले से आग सुलग रही थी। पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। जिन लोगों की हत्या की गई है, उनमें 60 वर्षीय चापा उरांव, उसकी पत्नी पीरा उराईन सहित गांव के 2 अन्य लोग शामिल हैं। हत्या की इस घटना को डायन-बिसाही से जोड़कर देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



