Allu Arjun Anniversary: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Allu Arjun ने अपनी पत्नी Sneha Reddy के साथ शादी की 15वीं सालगिरह बड़े ही खास अंदाज में मनाई। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
Allu Arjun Anniversary: 15 साल की शादी का जश्न, Allu Arjun ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें प्यार से “Cutie” कहा। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा कि उनके जीवन का यह सफर पत्नी के बिना संभव नहीं था। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट्स के जरिए दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कपल पिछले 15 सालों से एक मजबूत रिश्ते में बंधा हुआ है और इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
Allu Arjun Instagram Post: “तुम्हारे बिना ये सफर पूरा नहीं होता” – पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

अपनी शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन ने एक रोमांटिक नोट शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी कट्टी… 15 साल का साथ। यह सफर तुम्हारे बिना संभव नहीं होता।”
उनका यह छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला मैसेज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैंस ने इसे देखकर अभिनेता की जमकर तारीफ की और कहा कि यह पोस्ट उनके रिश्ते की गहराई को दिखाता है। वहीं Sneha Reddy ने भी अपने पति के लिए एक खास नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि इन 15 सालों में दोनों ने मिलकर प्यार से भरा परिवार बनाया है और जिंदगी की कई खूबसूरत यादें साथ में बनाई हैं। उन्होंने अपने पति को हर पड़ाव पर साथ देने के लिए धन्यवाद भी कहा।
Allu Arjun: 2011 में हुई थी शादी, दो बच्चों के माता-पिता हैं दोनों

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी साल 2011 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर रही है।
इस कपल के दो बच्चे हैं – बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा, अक्सर दोनों अपने बच्चों के साथ फैमिली मोमेंट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन एक्टर के छोटे भाई अल्लू सिरीश की भी शादी का खास समारोह परिवार में मनाया जा रहा है, जिससे यह दिन पूरे परिवार के लिए और भी यादगार बन गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो Allu Arjun साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं और उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।
Read More: Mandana Karimi ने जिस थाली में खाया उसी में किया छेद, जानें एक्ट्रेस क्यों छोड़ना चाहती है भारत…























