Mandana Karimi To Leave India: एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. क्योंकि बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो इंडिया छोड़ना चाहती हैं और एक्ट्रेस ईरान शिफ्ट होने वाली हैं. इजरायल- अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव के बीच मंदाना का ये बयान बहुत वायरल हुआ. उन्होंने इल्जाम लगाया था कि भारत ने उन्हें धोखा दिया जिसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था.
लेकिन इसी बीच अब मंदाना ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वो भारत क्यों छोड़ना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने ये क्लियर किया कि वो ईराना वापस नहीं जा सकतीं क्योंकि वहां उन्हें बैन कर दिया गया है.
Mandana Karimi Controversy: मुझे ईरान में बैन कर दिया गया है
View this post on Instagram
अभिनेत्री ने वीडियो में कहा कि, “मुझे 10 साल पहले ईरान में घुसने के लिए बैन कर दिया गया था. मैं ईरान वापस नहीं जा सकती हां मैं भारत छोड़ रही हूं, मैं भारत से बाहर जा रही हूं लेकिन मैं ईरान वापस नहीं जा रही हूं. मैं भारत से नाराज हूं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से मुझे भारत में कोई समर्थन नहीं मिला, और अचानक, जब खामेनेई की मृत्यु हुई, जब इजरायल और अमेरिका का नाम सामने आया तो इसपर भारत में हर किसी की अपनी राय है. हर कोई सड़कों पर उतर आया है और वे वास्तव में खामेनेई के लिए शोक मना सकते हैं, जो मैं नहीं कर सकी और मैं अभी भी नहीं कर सकती.”
Mandana Karimi Statement: दोस्तों को भी नहीं पता है लोकेशन

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “मैं एक ही जगह पर फंसी हुई हूं और सुरक्षा कारणों से मेरे करीबी दोस्तों को भी मेरी लोकेशन का पता नहीं है, फिर भी मैं ईरानियों की आवाज को बुलंद करने के लिए मीडिया से बात करने की कोशिश कर रही हूं. मैंने पिछले छह सालों से फिल्मों में काम नहीं किया है, फिल्मों में काम करना बंद करना मेरा अपना फैसला था.”
Mandana Karimi Controversy: ईरान को सपोर्ट कर रही हैं मंदाना

मंदाना ने कहा कि भले ही उन्होंने 18 साल की उम्र में ईरान छोड़ दिया था लेकिन अभी भी वो अपने देश के साथ हैं और इसके बारे में वो अपनी राय रखती रहेंगी. एक्ट्रेस ने कहा कि वो इंटरव्यू अपने लिए नहीं बल्कि अपने देश ईरान के लिए दे रही हैं क्योंकि वो अपने देश के बारे में बोलना चाहती हैं.
बता दें कि मंदाना पिछले काफी समय से अपने इंस्टाग्राम पर ईरान की वीडियोज पोस्ट कर रही हैं और लोगों से ईरान को सपोर्ट करने की बात कह रही हैं. मंदाना एक ईरानी मूल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो भारत करियर बनाने आई थीं. ऐसे में लोगों ने उनको आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है. क्योंकि उनके सामने अब एक बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि अगर वो अपने देश ईरान के बारे में इतनी चिंता करती है, तो उन्हें वहां से बैन क्यों किया गया है.
Mandana Karimi Statement: क्या है मंदाना करीमी की मानसिकता?

इसी के साथ कई लोगो का ये कहना है कि अगर वो भारत में नहीं रहना चाहती तो ना रहें, लेकिन फिर भारत में ही करियर बनाने के बारे में उन्होंने क्यों सोचा? जब भारत का कोई जवान शहीद होता है तब तो इनकी बोलती बंद रहती है और वो देश जो इन्हें बेदखल कर चुका है, उसके लिए इनके मन में अभी भी इतना प्यार है.
आखिर ये किस तरह का दोगलापन है, जहां पर वो खाती-पीती है और रहती है, वहां के लोगों के ओपिनियन से अब उन्हें इतनी दिक्कत होने लगी कि एक्ट्रेस को अब यहां रहना भी मंजूर नहीं है. तो आखिर उनको यहां रोक कौन रहा है, जाए उन्हें जहां जाना है. ये बस साफ तौर पर उनकी उस मानसिकता को दिखाता है, जो कि ये कहती है कि जिस थाली में खाओ उसी में छेद करो.
Mandana Karimi To Leave India: एक्ट्रेस का भारत छोड़ने पर क्या होगा फैसला?

एक्टेस की इन बातों से अभी भी ये साफ पता चल रहा है कि वो भारत का इस्तेमाल बस खुद के लिए कर रही थी, ताकि वो पैसा कमा सकें और थोड़ा फेम पा सकें. लेकिन इसमें पूरी तरह से गलती मंदाना की नहीं है, क्योंकि भारत देश के लोगों ने भी उनको काफी सिर पर चढ़ा रखा है. ऐसे में हर कोई भारत के लोगों को टेकन फॉर ग्रांटेड लेने लगता है. खैर इतना सब पता होने के बावजूद भी हम भारतीयों की आंखें कहां खुलती है. ऐसे में अब एक्ट्रेस क्या फैसला लेंगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
Read More: Toxic के पीछे हटते ही Dhurandhar 2 ने मचाया तहलता, एडवांस बुकिंग में फिल्म की धुंआधार कमाई


Download Android App
Download iOS App




