साउथ सुपरस्टार
अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से दक्षिण ही नहीं बल्कि
उत्तर भारत में भी अभिनेता की काफी फैन फॉलोइंग बन गई है। हर कोई अल्लू अर्जुन को
देखने के लिए बेताब रहता है। पुष्पा में एक्टर के दमदार रोल को फैंस काफी पसंद
किया था और यही वजह है कि अब फैंस अल्लू अर्जुन को पुष्पा 2 में देखना का बेसब्री
से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
अल्लू अर्जुन का वीडियो वायरल
पुष्पा स्टार का जो
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसे एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है।
एक्टर का स्पॉटेड वीडियो आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो गया है। इस क्लिप में एक्टर को ब्लैक टीशर्ट, व्हाइट पैंट, ब्लैक हैट और ब्राउन स्लीपर पहने रेस्त्रां से बाहर निकलते
देखा जा रहा है। अल्लू को देखते ही उनके फैंस और पैपराजी पिक्चर्स लेने के लिए
उनका नाम चिल्लाने लगते हैं। लेकिन अर्जुन उन्हें देखते ही मुंह बनाते हुए अपने
उन्हें हाथ से इशारा करते हुए फोटो लेने से मना करते है।
पुष्पा स्टार ने छुपाया मुंह
अभिनेता के मना करने के बाद भी जब पैपराजी नहीं मानते है और उनका पीछे लगे हुए
कार तक उनके पीछे जाते है। इस दौरान एक्टर एक बार अपने फेस को हाथ से कवर करने की
कोशिश करते हैं। अल्लू की सिक्योरिटी आगे आकर उन्हें कार तक ले जाती है जिसके बाद
एक्टर चुपचाप अपनी कार में बैठकर वहां से निकल जाते हैं।
लोगों ने सुनाई खरी-कोटी
साउथ सुपरस्टार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वही वीडियो
पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं कई लोगों को पैप्स को इस तरह अर्जुन का एटीट्यूड
दिखाना बिल्कुल रास नहीं आया है और वह एक्टर को जमकर खरी-कोटी सुना रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App










