Prabhas को पछाड़ Allu Arjun बने हाईएस्ट पेड तेलुगु एक्टर, पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए चार्ज की इतनी मोटी रकम

Summary :

प्रभास को पीछे छोड़ अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार की फिल्म के साथ हिंदी डेब्यू करने जा रहे अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है।

फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया है। इस फिल्म की सक्सेस देख अब हर कोई एक्टर के साथ काम करने को बेकरार है। साउथ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अल्लू अर्जुन जल्द ही अब बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने वाले हैं। टी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाकर अब अल्लू ने बॉलीवुड का रूख कर लिया है।
बीतों दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन एक बार फिर चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है जिसे लेकर वो खबरों में बने हुए है। बाहुबली फेम प्रभास को पीछे छोड़ अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर दी है।
दरअसल, अल्लू अर्जुन जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार की फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। अपनी पहली हिंदी फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। फिलहाल एक्टर अपनी फिल्म पुष्पा के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हैं और उसके बाद अल्लू इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे।
बता दें कि अल्लू अर्जुन से पहले प्रभास साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर थे। वो अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। वहीं, एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए जूनियर एनटीआर और राम चरण ने 75 करोड़ की फीस चार्ज की थी। वहीं, फिल्म को मिल रही सक्सेस के बाद अब दोनों एक्टर्स अपनी फीस में इजाफा कर सकते हैं।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिसमें आदिपुरुष, सालार, प्रोजेक्ट के और स्पिरिट शामिल है। अगर प्रभास की इन सभी फिल्मों को बाहुबली की तरह सफलता मिलती है तो एक्टर भी अपनी फीस में बढोत्तरी कर सकते हैं। आदिपुरुष में प्रभास के साथ एक्ट्रेस कृति सैनॉन लीड रोल में नजर आएंगी।

Desk Team