New York में Allu Arjun ने मचाई धूम, सिटी के मेयर करते दिखे Pushpa का सिग्नेचर स्टेप

Summary :

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की। अल्लू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुलाकात के दौरान मेयर एरिक एडम्स भी पुष्पा स्टार के रंग में रंगे नजर आए।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा द राइज के बाद देश में ही नहीं
बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। एक्टर के फैंस उनकी एक झलक पाने के
लिए बेताब रहते हैं। इतना ही मूवी लवर्स पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से ही
पुष्पा के सीक्वल का तो बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

Stage being set to force Allu Arjun to make a statement! - Telugu News - IndiaGlitz.com

उनकी फिल्म पुष्पा की रिलीज को महीनें हो चुके है लेकिन आज भी अभिनेता की उनके
सिग्नेचर पोज मैं झुकेगा नहीं के लिए खूब सराहा जाता है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर
वायरल हो ही है जिसमें अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी सिग्नेचर पोज न्यूयॉर्क सिटी
के मेयर को सिखाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल,  अल्लू अर्जुन न्यूयॉर्क में भारतीय डायस्पोरा
द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे है।
जहां उन्होंने इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व भी किया। इंडिया डे परेड
में एक्टर अपनी वाइफ स्नेहा रेड्डी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की साथ ही उन्हें अपना पुष्पा का सिग्नेचर
स्टेप भी सिखाया।

अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स संग मुलाकात की कुछ
तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात ये है कि इन तस्वीरों में मेयर एरिक एडम्स भी अल्लू
अर्जुन के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ उनकी
फिल्म
‘पुष्पा‘ के सिग्नेचर पोज करते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर
का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

साउथ स्टार ने पोस्ट में कुल तीन तस्वीरें साझा की हैं। एक ग्रुप फोटो में
अल्लू अर्जुन ठहाका लगाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर सेल्फी है
, जिसमें अल्लू अर्जुन और एरिक एडम्स ‘मैं झुकेगा नहीं‘ पोज दे रहे हैं। पीछे खड़े नजर आ रहे बाकी लोग भी यह पोज देते दिखाई दे रहे
हैं। तीसरी तस्वीर में अल्लू अर्जन ने एक सर्टिफिकेट की तस्वीर साझा की है।

गौरतलब है कि फिल्म मेकर्स और अभिनेता अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा पार्ट टू‘ की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से
तैयार हैं। अगस्त के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 21 अगस्त को पूजा
आयोजन के साथ ही इस फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है। इस फिल्म में एक
बार फिर अभिनेता रश्मिका मंदाना संग रोमांस करते नजर आएंगे।

Desk Team