Shah Rukh Khan की इस मच अवेटेड फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं पुष्पा फेम Allu Arjun!

Summary :

पठान के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे। वहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी दिख सकते हैं। साउथ डायरेक्टर एटली कुमार ने अपनी फिल्म के लिए पुष्पा एक्टर को अप्रोच किया है।

बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमबैक फिल्म पठान से धमाल मचाने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार बना रहे हैं। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में साउथ अदाकारा नयनतारा लीड रोल निभाएंगी। पठान के बाद किंग खान की फिल्म जवान की चर्चा जोरों पर है। वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान में साउथ एक्टर विजय सेतूपति अहम रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि विजय सेतूपति के अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर एटली कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म जवान के लिए पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन को खास रोल के लिए अप्रोच किया है।
कहा जा रहा है कि किंग खान की फिल्म जवान में अल्लू अर्जुन कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि तो जवान से अल्लू अर्जुन अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। क्योंकि इससे पहले कभी अल्लू अर्जुन ने किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि अभी तक एक्टर मेकर्स के ऑफर पर हामी नहीं भरी है।
मगर काफी उमीदें जताई जा रही हैं कि वो इस ऑफर के लिए राजी हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि जिस रोल के लिए पुष्पा एक्टर को अप्रोच किया जा रहा है वो फिल्म के हिसाब के मुताबिक काफी अहम है। अल्लू अर्जुन को एटली कहानी भी सुना चुके हैं मगर अभी तक एक्टर ने उनके ऑफर पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है।
वैसे अल्लू अर्जुन से पहले ऐसी खबरें थी कि जवान में सुपरस्टार थलापति विजय कैमियो करते नजर आएंगे। मगर अभी तक थलापति विजय के कैमियो को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे जवान को लेकर पठान के सुपरहिट होने के बाद से काफी बज बना हुआ है। फिल्म से किंग खान का फर्स्ट लुक भी आउट हो चुका है।

Desk Team