यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की मच-अवेटेड पहली फीमेल लीड एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है। शिव रावेल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लगभग 100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनी इस फिल्म में पहली बार दो एक्ट्रेसेस धांसू जासूस के रोल में बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आएंगी।
फिल्म की रिलीज से ठीक पहले अब इसके मुख्य कलाकारों की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छिड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बाकी सभी को-स्टार्स को फीस के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।
सुपर-एजेंट ‘सीता’ बनने के लिए आलिया भट्ट को मिले 25 करोड़, बनीं सबसे महंगी स्टार

फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट एक बेहद खतरनाक और स्मार्ट सुपर-एजेंट का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम ‘सीता’ है। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म के लिए आलिया ने अपनी मेहनत और स्टार वैल्यू के हिसाब से तगड़ी रकम चार्ज की है। खबरों के अनुसार, आलिया भट्ट इस पूरी फिल्म की सबसे महंगी कलाकार हैं और उन्हें इस रोल के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की मोटी फीस दी गई है।
खुद आलिया ने भी फिल्म के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा है कि इस फिल्म के एक्शन और सस्पेंस ने उन्हें एक नए तरीके से चुनौती दी है। वे इस बात से बेहद खुश हैं कि एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म के केंद्र में दो महिलाएं मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं।
शरवरी वाघ को मिली इतनी सैलरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर की जेब में गए इतने करोड़

इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ दूसरी इम्पोर्टेन्ट सुपर-एजेंट के किरदार में नजर आने वाली हैं युवा एक्ट्रेस शरवरी वाघ। शरवरी भी फिल्म में जबरदस्त स्टंट और एक्शन करती दिखेंगी, और इस दमदार रोल के लिए उन्हें करीब 3 करोड़ रुपये की फीस मिलने की रिपोर्ट है। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के मुख्य विलेन यानी खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले ‘लॉर्ड‘ बॉबी देओल को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है।
फिल्म में खतरनाक विलेन का रोल निभाने के लिए बॉबी देओल को 6 करोड़ रुपये मिले हैं। उनके साथ ही बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, और उन्हें भी उनके रोल के लिए कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये की ही फीस दी गई है।
ऋतिक रोशन का ‘मेजर कबीर’ वाला धांसू कैमियो, फिर भी आलिया की फीस रही सबसे आगे

इस फिल्म का एक और सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट हैं सुपरस्टार ऋतिक रोशन। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स को आपस में जोड़ने के लिए ऋतिक रोशन इस फिल्म में एक बेहद खास कैमियो रोल में दिखाई देंगे। वह अपनी सुपरहिट फिल्मों ‘वॉर’ और ‘वॉर 2’ के अपने बेहद मशहूर और चहेते किरदार ‘मेजर कबीर’ के रूप में एंट्री मारेंगे।
ऋतिक के इस कैमियो को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए मुख्य स्टारकास्ट की फीस की रेस में आलिया भट्ट सबसे आगे निकल गई हैं और उन्होंने विलेन बॉबी देओल और कैमियो करने वाले सितारों से भी कई गुना ज्यादा रकम अपने नाम की है। हालांकि, इस फीस को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App




