टीवी के फेमस कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप‘ सीजन 2 (Lock Upp Season 2) के मंच पर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।
आकांक्षा ने बताया कि वे और गौरव अब एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस काफी उदास हैं और इस टूटे रिश्ते की वजह जानना चाहते हैं।
10 साल का खूबसूरत सफर और अब तलाक का फैसला

आकांक्षा चमोला ने शो के प्रीमियर के दौरान बताया कि वे और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, लेकिन उन्होंने इस बात को दुनिया से छुपा कर रखा था। आकांक्षा ने कहा, “हमारे बीच कोई बड़ी लड़ाई नहीं है। हम आज भी एक-दूसरे से सम्मान के साथ बात करते हैं। लेकिन सच यह है कि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है।
हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही साबित नहीं हो रहे हैं, इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया।” साल 2016 में दोनों ने बड़ी धूमधाम से शादी की थी और करीब 10 साल तक उनका रिश्ता बहुत अच्छा चला, लेकिन अब दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो रही हैं।
“24 साल की उम्र में हो गई थी शादी, अब आजादी से जीना है”

शो के दूसरे एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी आगे की प्लानिंग और जिंदगी को लेकर खुलकर बातचीत की। को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार की तलाश में हैं? तो आकांक्षा ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इतनी जल्दी दोबारा किसी रिश्ते में नहीं पड़ना चाहती।
मेरी शादी बहुत कम उम्र में यानी सिर्फ 24 साल की उम्र में हो गई थी। उस वक्त मैंने जिंदगी को न तो ज्यादा देखा था और न ही खुलकर एन्जॉय किया था। अब लंबे समय के बाद मुझे अपनी जिंदगी को एक्सप्लोर करने का और आजाद समय मिला है, इसलिए मैं इस आजादी को पूरी तरह जीना चाहती हूं।”
गौरव खन्ना ने साधी चुप्पी, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में व्यस्त

जहां एक तरफ आकांक्षा चमोला ‘लॉक अप 2’ में अपने दिल के राज खोल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना ने इस पूरे मामले पर अभी तक अपनी कोई फीडबैक नहीं दी है। गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15‘ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। आपको बता दें कि आकांक्षा खुद भी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने ‘संतोषी मां‘ और ‘ये है आशिकी’ जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है। फिलहाल, ‘लॉक अप 2‘ के इस खुलासे के बाद आकांक्षा खेल में सेफ हैं और फैंस उनके इस नए और बेबाक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




