अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं, ये दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच साल से डेट कर रहे हैं, अब दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया है
जैस्मिन और अली ने साथ में एक बड़ा फैसला लिया है, दोनों ने अपने व्लॉग में इस फैसले के बारे में बताया है, जैस्मिन और अली ने सालों की डेटिंग के बाद लिवइन में रहने का फैसला लिया है
अब जैस्मिन और अली साथ में शिफ्ट होने वाले हैं, उन्होंने साथ में रहने के लिए एक 6 बीएचके फ्लैट भी ले लिया है, जिसे जैस्मिन रेनोवेट करवा रही हैं
लिवइन में रहने पर अली ने कहा- हम ये फैसला रिश्ते के 5 साल पूरे होने पर लेना चाहते थे, बहुत मुश्किल से हमे घर मिला है, हम एक बड़ा घर चाहते थे और हमे अलग कमरे चाहिए थे
जैस्मिन ने कहा- मुझे इस घर को ढूंढने में 6 महीने लग गए और अब इसके इंटीरियर में मुझे 6 महीने और लगने वाले हैं, साथ ही बताया कि लिवइन में रहने पर अली काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं
जैस्मिन ने हंसते हुए कहा- अब आपको हमारी लड़ाइयां भी देखने को मिलेंगी, उन्होंने बताया कि साथ रहने के लिए उन्होंने 6BHK लिया है, मगर अपनी जरुरत के हिसाब से इसे 4 BHK में बदल देंगे
अली ने कहा- ये मेरे लिए बहुत बड़ा कदम है क्योंकि मैं कभी किसी के साथ नहीं रहा हूं, जैस्मिन ने भी इस आइडिया को एक्सेप्ट करने में काफी समय लिया था
बता दें फैंस को अली और जैस्मिन की शादी का बेसब्री से इंतजार है, दोनों हर त्योहार साथ में मनाते हैं, ईद के मौके पर जैस्मिन अली के साथ उनके घर कश्मीर जाएंगी


Download Android App
Download iOS App











