मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं…‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच मौनी रॉय-रकुल प्रीत ने की सेना के लिए प्रार्थना

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर: मौनी और रकुल की सेना के लिए प्रार्थना

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की ओर से हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। मौनी रॉय और रकुल प्रीत ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए प्रार्थना की कि मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने सैनिकों की सुरक्षा और देश की रक्षा के लिए प्रार्थना की।

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर एलओसी पर हमलों का करारा जवाब दिया। इस बीच, पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री मौनी रॉय और रकुल प्रीत ने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि देश या मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है।

पाकिस्तान की ओर से एलओसी के पास पुंछ सेक्टर में गुरुवार रात से गोलाबारी जारी है, जिसके जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना सीमा पर जुटी हुई है।

मौनी रॉय ने सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “हम मामले को लेकर चिंतित हैं और यह युद्ध नहीं चाहते हैं। लेकिन हम आतंकवाद के सामने गिर नहीं सकते। देश की सीमा पर जुटे सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी और कोई भी नहीं है! जय हिंद।”

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं.. हमारी रक्षा करने वालों पर गर्व है…जय हिंद।”

मौनी और रकुल से पहले अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने भी देश की सीमा के पास रह रहे स्थानीय लोगों और देश की रक्षा में लगी सेना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सुगंधा मिश्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने देश की सीमा के पास रह रहे स्थानीय लोगों और देश की रक्षा में लगी सेना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सुगंधा ने कहा, “आज डर में जी रहे मासूम लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। सीमा के पास रहने वाले हर पल अनिश्चितता और भय के साथ जी रहे हैं। केवल वे लोग ही आतंक के अर्थ को सही तरह से समझ सकते हैं, जो ब्लैकआउट, अनिश्चितता और सन्नाटे को चीरते सायरन में जी रहे हैं।”

उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ देश की सेना के लिए ईश्वर से उन्हें ताकत देने की प्रार्थना की। उन्होंने आगे कहा, “इस अंधकार को सहने वालों के लिए प्रार्थना। उन सभी के लिए प्रार्थना जो हमें सुरक्षित रखने के लिए डटे हुए हैं। उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। पंजाब के लिए प्रार्थना।”

–आईएएनएस

एमटी/केआर

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.