साउथ एक्ट्रेस नयनतारा पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चे में हैं। बता दें कि 4
महीने पहले एक्ट्रेस साउथ डायरेक्टर विग्नेश शिवन संग शादी के बंधन में बंधी थी। विग्नेश
ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। एक्ट्रेस की शादी में साउथ के साथ-साथ
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। वहीं, कुछ दिन पहले विग्नेश ने फैंस के
संग दो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बनने की भी खबर को शेयर किया था। नयनतारा-विग्नेश
के माता-पिता बनने की खबर सामने आने के बाद दोनों को खूब बधाई मिली। हालांकि इसपर
विवाद भी खूब हो रहा है।
शादी के चार महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश सेरेगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों
के माता-पिता बने है। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद से लोग दोनों को खूब बधाई दे
रहे हैं। लेकिन वहीं एक वर्ग दोनों को खूब ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना
है कि दोनों ने सरोगेसी के जरिए बच्चा करने में इतनी जल्दी क्यों दिखाई। दरअसल में
कानूनी एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ विशेष मामलों में जनवरी 2022 से देश में
सरोगेसी को गारकानूनी करार दिया गया है। वहीं, एक्ट्रेस की मां बनने की खबर आने के बाद से इसी मामले
को लेकर विवाद की शुरुआत हो गई है।
तमिलनाडू के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने इस मुद्दे पर प्रेस
कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, ‘ इस मामले में जांच की जाएगी और सरकार कपल से जवाब भी मांगेगी। सरोगेसी अपने आप
में ही बड़ा बहस का मुद्दा है, लेकिन, कानून लोगों को सरोगेसी का सहारा लेने की तभी इजाजत देता है जब वो 21 वर्ष से
अधिक और 36 वर्ष से कम आयु के हों। इसमें भी परिवार की मंजूरी ली जाती है।‘
बता दें कि अभी तक नयनतारा या विग्नेश की तरफ से इस मामले पर कोई भी
प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिनए अब डायरेक्टर विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक
पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को कुछ लोग सरोगेसी विवाद से ही जोड़ कर देख रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम
स्टोरी पर विग्नेश शिवन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “आपके पास हर एक चीज एक सही समय पर आती है। सब्र रखिए, आभारी रहिए।”
इससे पहले भी विग्नेश ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा थे कि, “सिर्फ उन लोगों की तरफ ध्यान दीजिए जो आपकी फिक्र
करते हैं, आपके लिए हमेशा खड़े रहते हैं
और आपका अच्छा चाहते हैं। वो ही आपके खास हैं।” वहीं, नयनतारा ने इस मुद्दे पर अभी
तक कुछ भी नहीं कहा है।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)






