एक हफ्ते में घर से बेघर होंगे साजिद खान, शो के होस्ट सलमान खान खुद करेंगे बेदखल!

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सियल शो कहा जाता हैं।वही विवादों की लिस्ट में सबसे ऊपर जो कंटेस्टेंट हैं वो हैं साजिद खान।वही अब उड़ती-उड़ती खबरें ऐसी भी सामने आ रही हैं की साजिद खान को घर बेदखल करने का फैसला ले लिया गया हैं।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सियल शो कहा जाता हैं। वही बिग बॉस का ये नया सीजन और भी ज्यादा विवादों में घिरा हुआ हुआ नजर आ रहा हैं। शो में शामिल होने वाले कन्टेस्टनट को लेकर भी काफी ज्यादा विवाद देखने को मिल रहा हैं। वही विवादों की लिस्ट में सबसे ऊपर जो कंटेस्टेंट हैं वो हैं साजिद खान। साजिद खान पर ‘ME TOO’ के तहत कई आरोप लगाए गए थे। ऐसे में अब साजिद के घर में एंट्री को लेकर आए दिन विवाद हो रहा हैं। और उन्हें घर से निकालने की मांग लगातर की जा रही है। 
वही अब उड़ती-उड़ती खबरें ऐसी भी सामने आ रही हैं की साजिद  खान को घर बेदखल करने का फैसला ले लिया गया हैं। दरअसल शर्लिन चोपड़ा से लेकर सोना मोहपात्रा, उर्फी जावेद, कनिष्का सोनी, देवोलीना भट्टचार्जी, गौहर खान, सलोनी चोपड़ा और मंदाना करीमी समेत कई अभिनेत्रियों ने साजिद खान को शो से बेदखल करने की मांग की है। ये सभी एक बार फिर से साजिद खान पर मोलेस्टेशन और शोषण जैसे गंभीर आरोपों की याद दिला रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स पर भी साजिद को शो से बाहर करने का दबाव बढ़ने लगा है। ऐसे में संभव है कि साजिद खान को शो से बाहर कर दिया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि साजिद खान एक हफ्ते के अंदर शो से बाहर हो सकते हैं। खास बात ये हैं कि शो के होस्ट सलमान खान ने भी इस बात को मान लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के लिए ये काफी नाजुक फैसला हो सकता है क्योंकि वह साजिद खान की बहन फराह खान के काफी करीबी माने जाते हैं। बता दें कि पिछले कुछ सीजन में फराह खान भी सलमान की अनुपस्थिति में शो को होस्ट कर चुकी हैं।
Letter sent to Indian Minister to remove Sajid Khan from 'Bigg Boss 16' »  Today News Pak
वही साजिद को लेकर काफी ज्यादा बाहर की दुनिया में बवाल किया जा रहा हैं। ऐसे में अब साजिद के घर में रहने से कही न कही शो पर भी ख़तरा लगातर मंडराया हुआ हैं। बता दें कि पिछले दिनों महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने साजिद खान के खिलाफ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखकर साजिद के खिलाफ विरोध जताया था।
Sajid Khan Accused Of Sexual Harassment: He Asked Me To Wear A Bikini &  Send Pictures - Filmibeat
जहां उन्होंने मांग की थी की साजिद का घर में रहना ठीक नहीं हैं और वो जब तक रहेंगे देश में इस तरह के विवाद होते रहेंगे। तो अब ये कहना भी गलत नहीं होगा की शायद इन्ही सब वजहों से मेकर्स पर काफी दबाव बनाया जा रहा हैं। और अब साजिद खान को घर से बहार करने के बारे में भी सोचा जा रहा हैं। वेल अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की क्या साजिद खान को खुद सलमान घर से बेघर करते हैं या किसी नियम के तहत उन्हें घर से बहार किया जाएगा। 

Desk Team