गुजरात आप नेता गोपाल इटालिया को महिला पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , जिसके बाद गुजरात से लेकर दिल्ली की सियासत गर्मा गई हैं। आम आदमी पार्टी ने गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर हमला बोला हैं। आम आदमी पार्टी खुलकर गोपाल इटालिया का बचाव कर रही हैं। जबकि अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले में दिल्ली सीएम पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए है।
स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
एक रिपोर्ट के अनुसार स्मृति ईरानी ने अपने बयान में कहा, ‘ये लोग एक ऐसी बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र अब 100 की हो गई है उनका अपमान सिर्फ इसलिए करते है, क्योंकि उसने एक ऐसे बेटे को जन्म दिया है, जो आज देश का प्रधानसेवक है और पूरी निष्ठा से देश की सेवा कर रहा है। केजरीवाल सब जानते है कि उनके नेताओं द्वारा किस तरह से हिंदू समाज का अपमान किया जाता है। अब इनके नेता ने प्रधानसेवक की 100 वर्षीय मां का अपमान कर दिया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। ये सब बस राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।’
केजरीवाल के आदेश पर बोला गया सबकुछ
वही, उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, आप पार्टी में कोई भी प्रवक्ता या जनप्रतिनिधि बिना अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर एक शब्द नहीं बोलता। आपको यह शब्द भले ही गुजरात के किसी नेता का लगता हो, आदेश केजरीवाल का है। ये पहली बार नहीं है, जब किसी नेता ने पीएम मोदी का अपमान किया है।’
आप ने किया अपने नेता का समर्थन
हम आपको बता दें, पिछले दिनों दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी से पूरे गुजरात प्रदेश में गुस्सा हैं। जबकि मनीष सिसोदिया ने कहा कि गोपाल इटालिया सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया जा रहा है क्योंकि वो एक ऐसी पार्टी से जुड़े हुए है जो स्कूल बनाता है शिक्षा की बात करता है।’ दरअसल आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा -कांग्रेस को चुनौती दी रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



