बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दो दिन बाद यानी आने वाली 11 अक्टूबर के दिन 78 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अमिताभ बच्चन के घर उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके घर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया जाएगा। जी हां,दरअसल मुंबई पुलिस को आशंका है कि बिग बी के जन्मदिन के बेहद खास अवसर पर उनके घर के सामने हर साल की तरह इस बार भी लोगों का जमावड़ा लगने वाला है।

कोरोना महामारी को देखते हुए यह कहा जा सकता है फिलहाल देश में हालात काबू में नहीं है और ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस वजह से ही अब पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार अमिताभ बच्चन ने अपनी बर्थडे पार्टी को कैंसिल कर दिया है।

वैस अमिताभ बच्चन का जन्मदिन इस साल ऐसे मौके पर आया जब लोग एक-दूसरे से मिलने से कतरा रहे हैं। तो अब सबसे बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि आखिरकार अमिताभ बच्चन अपना 78वां जन्मदिन कैसे मनाएंगे? ऐसे में बिग भी के परिवार के करीबी सदस्यों का कहना है कि अमिताभ अपने जन्मदिन पर कोरोना काल में कोई भी जश्न नहीं मनाएंगे। इस साल अमिताभ बच्चन केवल अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।

इस समय कहां बिजी?
इस वक्त अमिताभ बच्चन रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान वह इस शो की शूटिंग को लेकर लगातार बिजी चल रहे हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय शूटिंग करके अपनी बाकी सभी कामों को जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

इन दिनों अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं और क्या पता अपने जन्मदिन के मौके पर भी वह शूटिंग में व्यस्त हों। हर बार ऐसा होता है जब अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर सैकड़ों की तादाद में भीड़ जुट जाती है। इस दौरान लोग कई सारी चीजों के साथ तैयार होकर आते हैं और बिग बी को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाईयां देते हैं।

इसके बाद अमिताभ बच्चन भी अपने घर के बाहर आते हैं और लोगों का अभिवादन करते हैं। साथ ही धन्यवाद करके उन्हें विदा करते हैं। मगर कोरोना काल में ऐसा होना बिल्कुल संभव नहीं है। हालांकि लोगों का अमिताभ बच्चन के प्रति प्यार हर साल की तरह इस बार भी उतना ही है। तो अब पुलिस को शंका है कि कुछ फैन इस बार एक साथ जुट सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



