अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या फिल्मों में नहीं लेंगी एंट्री, करियर को लेकर किया ये बड़ा फैसला

Summary :

श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा का फिल्मों में एंट्री लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने मन बना लिया है कि वह अपने पापा के साथ अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाएंगी।

अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्म इंडस्ट्री से फिलहाल वह दूर हैं, लेकिन उनकी पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। लोग कयास लगाए बैठे हैं कि शायद नव्या फिल्मों का रुख करेंगी। लेकिन नव्या का ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने मन बना लिया है। फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बल्कि वह अपने पापा के साथ अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाएंगी। 
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नव्या ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनके परिवार की चौथी पीढ़ी आगे बढ़ रही है और विरासत को एक महिला आगे लेकर जा रही है। नव्या ने बताया उन्हें गर्व है कि वह अपनी पीछे छूटी हुई विरासत को आगे लेकर आ रही हैं। नव्या ने आगे कहा- हर दिन कई महिलाएं रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए बिजनेस शुरू कर रही हैं। मैं इस समय में जीने के लिए खुश हूं जहां महिलाएं काम का चार्ज ले रही हैं। मुझसे यह देखने का इंतजार नहीं हो रहा है जो आने वाले समय में हम अचीव करने वाले हैं। 
हमेशा से मानसिक स्वास्थ्य और महिलाओं के हक के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली नव्या ने हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ की थी। नव्या ने निर्मला सीतारमण का बजट वाले दिन का एक वीडियो शेयर किया। इस खास वीडियो में निर्मला सीतारमण प्रेस वार्ता के दौरान एक व्यक्ति से नाराज होते नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार को सवाल करने से रोकता है, उस दौरान निर्मला उस शख्स पर भड़क गईं। नव्या ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा ” ‘कुछ और लोग सत्ता में हैं, जो सेक्सिज्म का विरोध कर रहे हैं, जो हमेशा दिखता है। 
नव्या आरा हेल्थ फाउंडेशन की संचालक भी हैं। नव्या इस फाउंडेशन के साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाने का काम करती हैं। नव्या ने हाल ही में पोलैंड में अबॉर्शन पर लगभग पूरी तरह से बैन लगाए जाने की खबर पर रिएक्ट किया था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, ‘बेहद दुखद’ लिखा था, दरअसल हाल ही में पोलैंड की कोर्ट ने एक फैसले में देश में अबॉर्शन पर पूरी तरह से रोक का आदेश दिया था। जिस खबर पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया था। 

Desk Team