साल 2020 अब तक का सबसे बुरा साल रहा है। ये सिर्फ 1- 2 लोगो का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का मानना है। कोरोना वायरस के चलते ये साल बर्बाद हो गया वही कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी हमे छोड़ कर चले गए। करोड़ों लोगों के धंधे डूब गए, लाखों का बिजनेस घाटे में चला गया, लोगों का रोजगार छिन गया और सभी अपने घरों में कैद रहने को मजबूर रहे।

अब नए साल की शुरुआत होने को है और आने वाला साल वैक्सीन के साथ-साथ ढेरों उम्मीदें भी लेकर आने वाला है। इन दिनों साल 2021 को लेकर एक मीम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा हुआ है साल 2021। इसके ठीक नीचे नींबू और मिर्ची लटकते हुए दिखाया गया है ताकि साल 2021 को किसी की नजर ना लगे। अमिताभ ने ये मीम शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कृपा कृपा कृपा।”

बता दे कि साल 2020 में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्यो को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पूरे बच्चन परिवार को कोरोना हुआ था, जिससे रिकवर करना आसान नहीं था। लेकिन अब उम्मीद है की 2021 बेहतर होगा।


Download Android App
Download iOS App



