सारा अली खान को इंडस्ट्री में तीन साल पूरे हो गए हैं। इन तीन सालों में सारा की 4 फिल्में रिलीज हुई हैं और अब पांचवी फिल्म रिलीज होने जा रही है अतरंगी रे। जिसके प्रमोशन में इन दिनों सारा जी जान से जुटी हुई हैं। इस दौरान सारा खूब इंटरव्यू भी दे रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा से उनकी मां अमृता सिंह के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो सारा ने जो जवाब दिया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सारा ने बताया कि शायद उनकी मां अमृता सिंह उनके साथ काम करना नहीं चाहती और इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई वो भी काफी हैरान करने वाली थी।
बात करते हुए सारा ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता वो मेरे साथ काम करना पसंद करेंगी। क्योंकि वो मेरी मां हैं, अगर शॉट के वक्त मेरे चेहरे पर एक बाल भी आता है तो वो ‘कट’ कह देंगी और मेरे बाल सीधे करने की कोशिश करेंगी। मेरे दिमाग में उनकी ऐसी तस्वीर है कि वो मुझे बेस्ट देखना चाहती हैं, क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें इस सिचुएशन में डालना चाहूंगी।’’

सारा ने आगे कहा, ‘‘मेरी मां को लगता है कि आपको अपने काम को 100% देना चाहिए, तभी आपको कुछ वापस मिलेगा। वो एक्साइटेड होकर काम पर जाती हैं और डबल एक्साइटेड होकर लौटती हैं। जैसे ही वो घर लौटती हैं, वो कहती हैं, ‘मैंने आज खूब मजे किए और ऐसा काम किया।’ मेरी मां मां बनने से पहले एक एक्टर थीं।’’

90 के दशक में भी उन्होंने खूब काम किया। लेकिन शादी के बाद वो परिवार में ज्यादा बिजी होती गईं और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अब एक लंबे अरसे के बाद अमृता फिर से फिल्मों में नजर आने लगी हैं। और उन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



