कटरीना को दोस्त की जीन्स इतनी पसंद आयी की जबरन उतरवा दी, बाकी काम अंडरवियर में ही करना पड़ा

Summary :

इस प्रोमो में अनाइता कटरीना की एक हरकत की पोल खोलती नजर आ रही है और बताते हुए दिख रही है की अगर कैटरीना का कोई चीज पसंद आ जाए तो लेके छोड़ती हैं। साथ ही उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र भी किया है जिसपर कटरीना शर्मा गयी।

हम सभी जानते है की बॉलीवुड सेलेब्स के पास कपड़ों का बड़ा कलेक्शन रहता है और अभिनेत्रियां तो वैसी ही शॉपिंग की शौकीन मानी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे है जो आपको हैरान कर देगा। 
जी हाँ बीते दिनों कटरीना की एक दोस्त ने कटरीना के सामने खुलासा किया की अगर कैटरीना को किसी के कपड़े पसंद आ जाएं और वे उन्हें वहीं उतरवा लेती है। कैटरीना की इस हरकत की पोल उनकी बेस्ट फ्रेंड अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने ही खोली है। 
दरअसल एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने चैट शो के एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे कटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड अनाइता श्रॉफ अदजानिया के साथ पहुंची। 
इस प्रोमो में अनाइता कटरीना की एक हरकत की पोल खोलती नजर आ रही है और बताते हुए दिख रही है की अगर कैटरीना का कोई चीज पसंद आ जाए तो लेके छोड़ती हैं। साथ ही उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र भी किया है जिसपर कटरीना शर्मा गयी।

अनाइता ने बताया कि एक बार वो कटरीना के यहां ड्रेस की फिटिंग के लिए गई थी। वहां पहुंचने के बाद कटरीना ने कहा कि उन्हें उनकी जींस बहुत अच्छी लगी। कटरीना ने जिद करके उनकी जीन्स उतरवा ली और और नाइता को बाकी बचा फिटिंग का काम अंडरवेअर में ही करना पड़ा।
अगले दिन कटरीना अनाइता की जीन्स पहनकर ही बाहर निकल गयी। नेहा के पूछने पर कटरीना ने कहा वो अपने दोस्तों से कोई चीज उधार लेती है तो अपने पास ही रख लेती है। साथ ही कटरीना के ये भी कहा की वो शॉपिंग की बेहद शौक़ीन है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में लीड रोल निभाती नजर आएँगी। कटरीना को अपने काम के प्रति बेहद मेहनती माना जाता है पर कटरीना की चीजें रखने वाली आदत शायद फैंस नहीं जानते होंगे। 

Desk Team