ये तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि सुहाना खान और अनन्या पांडे की बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग कायम है। इतना है इन दोनों बेस्ट फ्रेंड्स को साथ में कई बार हैंगआउट करते हुए भी देखा गया है। अनन्या का बॉलिवुड डेब्यू हो चुका है,जबकि फैन्स सुहाना को बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं और उनकी पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वैसे बता दें सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री की भी नहीं की वह लोगों के बीच एक मशहूर चेहरा बन गयी हैं,जिनकी फैन फॉलोविंग अभी से काफी जबरदस्त है। खैर अब रीसेंटली सुहाना खान ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं,जिसमें उनकी फ्रेंड अनन्या से मजेदार नोकझोंक होते हुए दिख रही है। तो किस वजह से हुई सुहाना और अनन्या में तिखी बहस आइए जान लेते हैं।

सुहाना ने अपने नए फोटोशूट से ढाया कहर
लॉकडाउन के बीच भी सुहाना खान चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में सुहाना ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ये तस्वीरें उनकी मां ने क्लिक की हैं।

इन फोटोज में सुहाना ने सफेद रंग का ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने ब्लू जींस कैरी की है। इन तस्वीरों में सुहाना बहुत हल्क मेकअप में नज़र आ रही हैं। कुल मिलाकर फोटोज़ में सुहाना सिंपल और अट्रेक्टिव लग रही हैं।

वैसे गौरी खान ने भी बेटी सुहाना की ये तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, न मेकअप, न हेयर बस मेरी फोटोग्राफी।
सुहाना की अपनी दोस्त से मजेदार कन्वर्सेशन
सुहाना की इन तस्वीरों पर लोग फुरसत से कॉमेंट्स की बौछार करने में लगे हुए हैं,लेकिन इस बीच सबसे मजेदार कॉमेंट जिसने किया वो कोई और नहीं बल्कि उनकी खुद की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे है। अनन्या ने सुहाना के टॉप की तारीफ करते हुए लिखा है, मुझे ये टॉप बहुत पसंद आया सू! लेकिन तुम मुझे उधार नहीं दोगी।

इस पर सुहाना का कहना था,मेरे शॉर्ट्स वापस करो।

इसके बाद फिर अनन्या ने सुहाना को जवाब देते हुए लिखा कभी नहीं, मैं अभी पहने हूं और हर दिन, हमेशा पहनूंगी।



Download Android App
Download iOS App



