बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति पत्नी और वो के रीमेक में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

इस फिल्म की स्टार कास्ट यूपी के लखनऊ में शूटिंग के लिए जाने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ समय पहले सामने आया था और कार्तिक, अनन्या और भूमि की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अनन्या इस फिल्म में एक उम्र में बड़ी सेक्रेटरी की भूमिका निभा रही हैं, जिसका बॉस उस पर लट्टू है। अनन्या ने बताया कि उन्हें इस रोल के लिए पांच किलो वजन बढ़ना पड़ा और ये उनके लिए आसान बात नहीं थी।
.jpg)
उन्होंने बताया कि वजन कैसे बढ़ने का मतलब ये नहीं है कि आप कुछ भी खा लो बल्कि ये है कि सही में ठीक से खाओ। अनन्या ने बताया कि अपने वजन को बढ़ने के लिए वो हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती थीं और उन्होंने ज्यादा प्रोटीन लेना शुरू कर दिया था।
.jpg)
अनन्या ने बताया है कि वो फिलहाल एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रही हैं और उनकी पिलाटे ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला उनके खाने पर पूरा ध्यान दे रही हैं। यह फिल्म 06 दिसंबर को रिलीज होगी।
.jpg)
फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में अनन्या की एक्टिंग को खूब सराहा गया था और अब देखना होगा की इस फिल्म में ये खूबसूरत एक्ट्रेस अपने खास दोस्त कार्तिक आर्यन के साथ क्या धमाल मचाती है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



