उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 500 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सीएम योगी की आज गोखनाथ मंदिर में दिनचर्या पूरी तरह से परंपरागत रही।
वह पूजा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और वहां तड़के से मौजूद लगभग 500 से अधिक फरियादियों के पास बारी बारी पहुंचकर उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना। साथ ही वह इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। मुख्यमंत्री तड़के साढे पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे।

उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि विधान से पूजा अर्चन की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीबाद लिया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को अपने हाथ से गुड़-चना खिलाया।
इसके बाद वह करीब सुबह छह बजे फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्यायें सुनने के लिए वृध्दाश्रम कक्ष में विराजमान हो गये। एक-एक कर फरियादी आते रहे। मुख्यमंत्री उनकी समस्यायें पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देते रहे। यह सिलसिला करीब साढे आठ बजे तक चला।
गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री आज दूसरे दिन शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर यहां से कुशीनगर के लिए रवाना हो गए जहां गोरखपुर जिले के अलावा गोरखपुर मंडल के तीन जिलों देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर जिले की समीक्षा बैठक करेंगें। मुख्यमंत्री आज सायं कुशानगर से गोरखपुर वापस आयेंगे और यहां एनक्सी भवन में गोरखपुर जिले की समीक्षा बैठक लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



