चंकी पांडे की तुलना टोनी स्टार्क से करने पर निशाने पर आयी अनन्या पांडे, बुरी तरह उड़ा मजाक

Summary :

हाल ही में अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद नहीं आया और उन्हें इस पोस्ट के लिए ट्रॉल्लिंग का शिकार होना पड़ गया है।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। उनके फैंस उनकी काफी सराहना करते है और उनकी तस्वीरों पर लाइक्स के रूप में ढेर से प्यार साफ़ देखा जा सकता है। 
हाल ही में अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद नहीं आया और उन्हें इस पोस्ट के लिए ट्रॉल्लिंग का शिकार होना पड़ गया है। 
दरअसल अनन्या पांडे ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे वो अपने पिता चंकी पांडे और निर्देशक फराह खान के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में उन्होने अपने पिता के लुक की तुलना आयरन मैन उर्फ़ टोनी स्टार्क यानी रोबर्ट डाउनी जूनियर के लुक से कर दी। 

एक तरह जहां बॉलीवुड सितारों ने अनन्या के पोस्ट पर कमैंट्स में चंकी के लुक की सराहना की वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने चंकी और अनन्या को निशाने पर लेकर खूब मीम्स शेयर किये। 
साथ ही अनन्या के इस पोस्ट पर चंकी पांडे को भी काफी ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स ने यहां तक लिख दिया कि शुक्र है टोनी स्टार्क ये सब देखने से पहले मर गया।
देखिये फैंस का रिएक्शन :  

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनन्या पांडे जल्द कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आएंगी। इसके अलावा अनन्या ईशान खट्टर  के साथ फिल्म खाली पीली में भी काम कर रही है। 

Ujjwal Jain