आज शादी के बंधन में बंध जाएगी अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर एक्टिंग से दूर हैं। अब आज रिया बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं। ऐसे में बेटी की शादी के लिए खास अंदाज में अनिल कपूर का घर सजा है।

बॉलीवुड के नायाब एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर  की बहन रिया आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज शादी करने वाली हैं। रिया और करण एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में फोटोज सामने आई हैं जिनमें शादी के लिए अनिल का घर सजा हुआ दिखाई दे रहा है। 
 रिया और करण पिछले 11 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया ने एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाया। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर प्रोडक्शन में धमाल मचा रही हैं। रिया फिल्म प्रोड्यूसर हैं और अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं।
 एक रिपोर्ट की मानें तो रिया कपूर और करण बूलानी की शादी की रस्में 2 से 3 दिनों तक चलने वाली हैं। ऐसे में अनिल कपूर के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। अनिल कपूर के घर के बाहर शानदार रोशनी फैली हुई है जो कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने रिया कपूर और करण बूलानी की शादी के लिए खासा तैयारियां की हैं। 

बता दें रिया कपूर और करण बूलानी एक दूसरे को बीते 13 सालों से डेट कर रहे हैं। इतने लंबे समय तक साथ रहने के बाद अब रिया कपूर और करण बूलानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिया कपूर और करण बूलानी की शादी अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर ही होनी है।
कहा जाता है कि 2013 में वैसे करण और रिया शादी करने वाले थे, ये वो वक्त था जब सोनम की शादी नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस वक्त करण और रिया की शादी दिसंबर की किसी डेट के लिए फिक्स तक हो गई थी। लेकिन किन्हीं कारण से तब दोनों की शादी फिर नहीं हो पाई थी। 

Desk Team