देशभर में कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर प्रसार रही है। आलम यह है कोरोना अब धीरे-धीरे सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं दूसरी और कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला भी तेजी से जारी है। बॉलीवुड में कई सारे सितारें अभी तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार अनिल कपूर का भी नाम शामिल हैं जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। इस दौरान अनिल कपूर ने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने लोगों से एक खास अपील भी करी है।

अनिल कपूर ने कुछ वक्त पहले कोरोना की पहली डोज लेते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद अनिल कपूर ने आज कोरोना की दूसरी डोज लगवा ली है। इस बीच अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर दूसरी डोज लेते हुए अपनी तस्वीर शेयर करके उसके कैप्शन में लिखा-दूसरी डोज पूरी की। साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा घर पर रहो और वैक्सीन लगवाओ।
वैसे अब अनिल कपूर की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। इस बीच अभिनेता रोहित रॉय ने अनिल की इस पोस्ट पर सबसे दिलचस्प कमेंट किया है,उन्होंने लिखा-18 से ऊपर के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगनी है। इन लोगों ने आपको अभी कैसे लगा दी। तो वहीं उनके बेटे हर्षवर्धन ने कमेंट करके कहा-45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन 1 मई से लगनी है आपने कैसे लगवा ली?

इसके बाद अनिल कपूर ने अपनी इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा,यदि इन लोगों ने मेरे आधार कार्ड पर मेरी जन्म की तिथि नहीं देखी होती तो ये लोग मुझे 1 मई के बाद ही बुलाते। वहीं अब एक्टर के इस मजेदार जवाब पर कर्ई यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

गौरतलब है अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। वो खुद की फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं तभी तो उनकी उम्र को देखकर कुछ नहीं कहा जा सकता। खास बात यह है अनिल कपूर आज भी पर्दे पर पहले के जैसे ही नजर आते हैं,जिसकी लोग हमेशा तरीफ करते हुए थकते नहीं हैं।

काम की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर,वरुण धवन और कियारा आडवाणी साथ में नजर आएंगे। इससे पहले अनिल कपूर फिल्म एके वर्सेज एके में दिखाई दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



