बिग बॉस के घर से बाहर आते ही फूटा अंकित गुप्ता का गुस्सा, बोले- ‘हमेशा याद रखूंगा’

Summary :

कलर्स चैनल का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल और अमेजिंग रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अंकित गुप्ता हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ के घर से एलिमिनेट हुए हैं। घर से बाहर आते ही अंकित गुप्ता ने शो के लेकर और घर को सदस्यों के बारे में कई खुलासे किए।

कलर्स चैनल का
मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल और अमेजिंग रिएलिटी शो
‘बिग बॉस’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बिग बॉस के घर में कई
बार ऐसी जोड़ियां बन जाती है, जिसे लोग खूब पसंद करते है। ऐसी ही एक जोड़ी रही अंकित
गुप्ता और प्रियंका की जो हाल ही में टूट गई है क्योंकि अंकित गुप्ता हाल ही में
‘बिग बॉस 16’ के घर से एलिमिनेट हुए हैं।

हाल ही में
घरवालों ने वोटिंग की और घरवालों के वोट की वजह से अंकित गुप्ता घर से बेघर हो गए
और घर से बाहर आते ही अंकित गुप्ता ने शो के लेकर और घर को सदस्यों के बारे में कई
खुलासे किए। अंकित ने कहा
, ‘अनुभव जीवन बदलने वाला रहा है। शो में आने से पहले मुझे
संदेह था कि क्या मैं इसके लिए सही हूं या नहीं
, क्योंकि मैं ज्यादा लड़ाई-झगड़े
नहीं करता हूं
’।

शो के बारे में
अंकित ने कहा,
‘शो का अनुभव
अच्छा रहा
, मैंने बहुत कुछ सीखा और बहुत कुछ देखा। जिस तरह
से सलमान सर हमें चीजों को समझाते थे वह बहुत अलग था
, वो एक अद्भुत अनुभव था। शो ने मुझे बहुत
कुछ सिखाया। सबसे बड़ा सबक यह था कि लोगों को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए
, हर हफ्ते अपने फायदे और समर्थन के लिए बदलना उनका स्वभाव है. मैं इसे हमेशा
याद रखूंगा।
‘

Bigg Boss 16: Cracks in Ankit Gupta and Priyanka Chahar Choudhary's  relationship? The duo has a huge fight - Times of India

‘बिग बॉस‘ के घर से अंकित गुप्ता का
इस कदर इविक्ट हो जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। किसी को यकीन ही नहीं
था कि अंकित इतनी जल्दी शो से बाहर हो जाएंगे और इसके साथ ही फैंस को उनकी और
प्रियंका की जोड़ी भी काफी पसंद आती थी, जो अब लोगों को शो में देखने को नहीं
मिलेगी। अब आने वाले समय में अंकित किसी वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेते है या
नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

Desk Team