टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे 14 दिसम्बर को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन दिनों इस जोड़े के प्री वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं, जिसमें दोनों साथ में खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस कपल का मेहंदी फंक्शन हुआ है, जिसमें विक्की जैन की दुल्हनियां बनने जा रहीं अंकिता लोखंडे ने जमकर धमाल मचाया।

एक्ट्रेस के ने शेयर की तस्वीरें…
अंकिता लोखंडे ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के कई साडी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये हैं। खा बात इस दौरान अंकिता और उनके होने वाले दूल्हा विक्की जैन मिलते-जुलते डिजाइनर आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

वैसे अंकिता की इन मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों को देख साफ है कि एक्ट्रेस अपनी शादी की रस्मों को खूब एन्जॉय कर रही हैं। यही नहीं इस फंक्शन के एक फोटो में विक्की जैन अपनी होने वाली दुल्हनियां को गोद में उठाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेहंदी सेरेमनी पर टीवी अभिनेत्री के लुक की बात करें तो अंकिता व्हाइट कलर का लहंगा चोली पहना है, जिसपर मल्टी कलर की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी हुई है। वहीं लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर का दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने नेकलेस- झुमकी स्टाइल ईयररिंग्स और मांग टीका से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं लाइट पिंक मेकअप में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसके अलावा अंकिता के हाथों पर विक्की जैन के नाम की मेहंदी का रंग भी खूब चढ़ा है। दोनों साथ में काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। वहीं विक्की जैन के लुक की बात करें तो वो सलवार और शेरवानी स्टाइल ऑफ व्हाइट कुर्ता पहना है।

गौरतलब है, अंकिता और विक्की जैन के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं एक दिन पहले अंकिता हाथों में मेंहदी लगाते हुए नजर आई थीं। वहीं फैंस अब कपल की शादी के फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



