अंकिता लोखंडे हुई बुरी तरह ट्रोल? नए वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देख लोगों का सिर चकराया

Summary :

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी नई-नई तस्वीरें साझा कर फैंस को ट्रीट देती हैं।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी नई-नई तस्वीरें साझा कर फैंस को ट्रीट देती हैं। मगर, बार ऐसा होता है जब एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है। जहां पहले अंकिता को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार ट्रोल होना पड़ा था। तो वहीं बीते रात अब उन्हें अपने लुक की वजह से लोगों की  तरह-तरह की बाते सुनने को मिल रही हैं।
दरअसल, 4 मई 2022 को अंकिता अपने पति विक्की जैन संग राहुल महाजन की पत्नी नताल्या इलीना की बर्थडे परतु में शिरकत की। इस बीच कपल ने वेन्यू पर धांसू एंट्री मारी। ऐसे में टीवी अदाकारा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी खूब छाया हुआ है। वैसे इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने अंकिता लोखंडे के मेकप को लेकर गलतियां निकालनी शुरू कर दी और उन्होंने पूछा अंकिता ने मेकअप किया है या मजाक?   
लेकिन लोगों को उनका ओवर मेकअप गले नहीं उतर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अंकिता लोखंडे की उनके मेकअप की वजह से खूब खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘जादू फिर से धरती पर आ गया।’ एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘अरे यह सब क्या देख लिया…यह मेकअप है या फिर मजाक?’
एक्ट्रेस के मेकअप ने खींचा ध्यान 
सोशल मीडिया पर सामने आये अंकिता के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनके मेकअप को लेकर सवाल कर रहा है। इस बर्थडे पार्टी में अंकिता ने पार्टी की थीम के अनुसार काले रंग का एक बेहद प्यारा गाउन पहना था। मगर लोगों को उनका ओवर मेकअप कुछ रास नहीं आ रहा है। ऐसे में अब यूजर्स अंकिता लोखंडे की उनके मेकअप की वजह से जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

लोगों ने दिए रिएक्शन… 
एक यूजर ने लिखा, जादू फिर धरती पर आ गया। दूसरे ने लिखा, अरे यह सब क्या देख लिया…यह मेकअप है या फिर मजाक?’ एक और यूजर ने लिखा, वैम्पायर पार्टी रही होगी।एक अन्य ने लिखा, क्या खतरनाक लग रही है।
गौरतलब है, राहुल महाजन की पत्नी नताल्या इलीना की बर्थडे पार्टी में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के अलावा मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, भाग्यश्री, हिमालय दस्सानी और बलराज समेत रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के तमाम कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। 
 

Desk Team