टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से अगले महीने शादी करने वाली हैं। लेकिन अपनी शादी कि खबरों के बीच अंकिता का रिएक्शन सामने आया है। हालांकि अंकिता ने कुछ भी साफ तो नहीं किया कि वो कब तक शादी के बंधन में बंध सकती हैं। लेकिन इन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं।

अभिनेत्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, शादी को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हैं और जल्द ही परिवार बनाना चाहती हैं। मैं शादी और प्यार में बहुत विश्वास करती हूं। ये बहुत ही खूबसूरत चीज है जब दो लोग साथ रहते हैं और परिवार बनाते हैं।

अंकिता का कहना है शादी करना भारतीय ट्रेडिशन्स हैं। यहां सिर्फ लड़का और लड़की की शादी नहीं होती बल्कि 2 परिवार भी मिलते हैं। मुझे ये पसंद है और अगर मुझे मौका मिलेगा इस खूबसूरत चीज को करने का तो मैं जरूर करूंगी।

जब अंकिता से सवाल किया की यह मौका आपको अभी मिल रहा है? इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, मैं शादी जरूर करना चाहती हूं और एक दिन वो होगी जरूर। मैं पत्नी बनना चाहती हूं और परिवार शुरू करना चाहती हूं। लेकिन जब टीवी अदाकारा से पूछा गया क्या, अगले महीने यानी कि दिसंबर के बीच में आप शादी कर सकती हैं? इस सवाल के जवाब में अंकिता ने कहा, मैं अपनी शादी के बारे और पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती।

मालूम हो,अंकिता और विक्की साल 2017 से साथ हैं। दरअसल स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता पूरी तरह से टूट गई थीं। लेकिन अब विक्की के उनकी लाइफ में आने के बाद वो बहुत खुश हैं। अंकिता ने विक्की के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशयली एक्सेप्ट किया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता और विक्की ने पिछले साल यानी कि साल 2020 में सगाई भी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



