अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इस साल सबसे ज़्यादा लाइमलाइट में रही। कभी अंकिता का उनके एक्स- बॉयफ्रेंड की मौत के बाद उनकी फैमिली को सपोर्ट करना खबरों में रहा, तो कभी उनके करंट बॉयफ्रेंड से रिश्ते को लेकर सुर्खियां बनी। अब अंकिता ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है।

अब अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। दरअसल, अंकिता ने विक्की के साथ गोवा में बिताए पलों को याद किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गोवा वेकेशन की फोटो शेयर की हैं, जिस पर से नजरें हटा पाना मुश्किल हैं।

फोटो में अंकिता, विक्की की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके सामने गोवा बीच का खूबसूरत नज़ारा दिख रहा है। अंकिता ने रेड फ्लोरल शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहन रखे हैं। वहीं, विक्की टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। इसके अलावा अंकिता ने कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें वो फैमिली और दोस्तों के साथ नज़र आ रही हैं।

अंकिता ने इन तस्वीरों को शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”हम एक फैमिली हैं, कौन-कौन फिर से गोवा जाना चाहते हैं? अपने हाथ उठाओ।” अब अंकिता के इस पोस्ट पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



