अंकिता लोखंडे ने एक्‍स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह के साथ अपने रिश्‍ते पर तोड़ी चुप्पी,कह दी चौंकाने वाली बात

Summary :

टीवी सीरियल पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी-जाने वाली मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अब जल्द ही बड़े पर्दे पर अपने जलवे बिखेरने को तैयार हैं।

टीवी सीरियल पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी-जाने वाली मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अब जल्द ही बड़े पर्दे पर अपने जलवे बिखेरने को तैयार हैं। बता दें कि अंकिता जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

कंगना रनौत के साथ अंकिता इस फिल्म में एक अहम रोल करती हुई दिखाई देंगी। जिसके चर्चा हर जगह हो रहे हैं। वहीं उनके एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत ने भी उनके लुक की तारीफ की थी। जी हां सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम के जरिए अंकिता की तारीफ की है। जिसके चलते दोनों के रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आई थीं।

अंकिता लोखंडे अपने रिश्‍ते पर बोली…

वहीं हाल ही में अंकिता ने सुशांत के साथ वर्तमान रिश्तों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत हमेशा ही एक-दूसरे के साथ अच्‍छे तरीके से पेश आते रहे हैं। साथ ही यह भी अच्‍छा है कि आप एक-दूसरे के काम की तारीफ करते हैं। ये तो एक ऐक्‍टर ने दूसरे ऐक्‍टर के काम की तारीफ की बस।

मेरे ख्‍याल से ऐसा करने में कोई बुराई भी नहीं है।’ अंकिता ने कहा कि उनके और सुशांत के बीच इससे ज्‍यादा कुछ नहीं है। इंस्‍टाग्राम पर या किसी भी सोशल साइट पर एक-दूसरे की तारीफ करने में कोई बुराई नहीं है। इसके साथ ही अंकिता ने कहा कि ऐसा हरगिज नहीं है कि वह इस तरह खुद को डिफेंड कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘बात बस इतनी है कि सुशांत ने मैसेज किया, मैंने भी रिप्‍लाई कर दिया। इसके बाद अंकिता ने विकी जैन के साथ भी अपने रिलेशनशिप पर बात की। उन्‍होंने विकी के साथ अपने प्‍यार की बात को भी एक्‍सेप्‍ट किया और कहा ‘हां मैं प्‍यार में हूं।

यदि अंकिता की डेब्यू फिल्म की बात करें तो फिल्म मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी में झलकारी देवी के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं फिल्म में कंगना रनौत ने झांसी की रानी का रोल प्ले किया है। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को कृष द्वारा निर्देशित किया गया है।

 

Desk Team