तीन तलाक के बाद गर्लफ्रेंड के साथ आए अनूप जलोटा की जिंदगी के कुछ अहम सच जिसने आप हैं बेखबर

Summary :

बिग बॉस 12 लॉन्च होने के बाद अगर किसी जोड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की है।

बिग बॉस 12 लॉन्च होने के बाद अगर किसी जोड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की है। इस जोड़ी के चर्चा में रहने का कारण कभी समय में रिलेशनशिप में रहना है।

यह बात दोनों ने खुद ही बिग बॉस के मंच से स्वीकार की है। हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद लोगों के लिए यह सवाल है कि किस तरह 65 वर्षीय अनूप जलोटा ने 28 वर्षीय जसलीन के साथ जोड़ी बनाई।

भयन गायक अनूप कर चुके हैं तीन शादियां

भजन सम्राट अनूप जलोटा इससे पहले भी तीन शादियां कर चुके हैं। जिसमें उनकी पहली पत्नी गायिका सोनाली सेठ यानि जो अब रूप कुमार राठौर की पत्नी हैं। उसके बाद उन्होंने बीना भाटिया से अरेंज मैरिज की जिनसे तलाक के बाद अनूप ने तीसरी शादी प्रधानमंत्री आई के गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से की। हालांकि 2014 में उनकी भी मौत हो गयी। जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि अब अनूप तीन सालों से जसलीन के साथ रिलेशन में हैं।

अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई, 1953 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। इन्हें भक्ति गानों और गज़ल गाने वाला सम्राट भी कहा जाता है। अनूप की पढ़ाई लखनऊ के भटखांडे म्यूजिक इंस्टिट्यूट से हुई।

इनके पिता पुरुषोत्तम जलोटा भी एक भजन सिंगर थे जिन्हें बहुत ज्यादा सम्मान के साथ देखा जाता था। अनूप के सगे भाई अजय जलोटा इस समय कैलिफोर्निया में रहते हैं। इनके अलावा अनूप की दो बहने अंजली धीर और अनीता मेहरा भी हैं।

 अनूप जलोटा ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में कोरस गाकर की।  इन्हें संतूर, ढोलक, सरोड, सारंगी, वायलन, सितार, तबला और गिटार जैसे इंस्टोमेंट्स बजा लेते हैं।  साल 2005 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो धर्म और हम को अनूप जलोटा होस्ट कर चुके हैं।  इसके अलावा भी इन्होंने कई धार्मिक शोज जज किये हैं।

Desk Team